{"_id":"623766c436b316492e1868c0","slug":"marpeet-unnao-news-knp686543339","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़, दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से छेड़छाड़, दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। रंग लगाने का विरोध करने पर युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ की। विरोध पर दो पक्षों में मारपीट होने से वृद्धा सहित छह लोग घायल हो गए।
कोतवाली के उनवां गांव के एर मजरा निवासी किशोरी शनिवार देर शाम घर के पास लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। आरोप है कि लौटते समय डीजे पर डांस कर रहे गांव के ही चार युवकों ने किशोरी को रोककर रंग लगाने की कोशिश की। विरोध पर उसके साथ छेड़छाड़ की।
किशोरी ने घर पहुंचकर बडे़ भाई को घटना से अवगत कराया तो वह युवकों के घर पहुंचा। इसके बाद चारों युवक परिजनों के साथ किशोरी के घर पहुंचे और मारपीट की। इसमें एक वृद्धा सहित तीन लोग घायल हो गए। बचाव में दूसरे पक्ष से भी तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर चंद्रकांत ने बताया कि रंग लगाने को लेकर हुए विवाद हुआ है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
।