फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Markets will open on Friday, closed on Saturday and Sunday

शुक्रवार को खुलेंगे बाजार, शनिवार व रविवार को बंदी

Sat, 08 Aug 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Markets will open on Friday, closed on Saturday and Sunday
कलक्ट्रेट में व्यावार मंडल के साथ बैठक करते डीएम रवींद्र कुमार,एसपी रोहन पी कनय व विधायक पंकज गुप - फोटो : UNNAO
उन्नाव। डीएम व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक में शुक्रवार को बाजार खोलने पर सहमति बन गई। अब केवल शनिवार व रविवार को ही बंदी होगी। जो इस बंदी का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम रवींद्र कुमार ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने सबसे पहले व्यापारियों को उच्च न्यायालय के नए आदेशों से अवगत कराया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनपद में साप्ताहिक बंदी शनिवार व रविवार को ही होगी। स्थानीय स्तर से अन्य कोई निर्णय या आदेश नहीं लिया जाएगा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व जिला संरक्षक से डीएम ने अपील की कि जिस प्रकार पूर्व में व्यापारियों ने प्रशासन का सहयोग किया है उसी प्रकार से इस समय भी अपना सहयोग करें। जिलाधिकारी ने कहा कि मंडियों में किसी भी प्रकार की भीड़ इकट्ठा नहीं होनी चाहिए। कहा कि राशन की दुकानों के लिए जिला पूर्ति अधिकारी, बैंकों के लिए एलडीएम व स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने समस्त दुकानों के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

विधायक पंकज गुप्ता ने व्यापारियों से कहा कि दुकानों के बाहर जागरुकता संबंधी होर्डिंग्स लगवाएं तथा सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें। एसपी रोहन पी कनय ने कहा कि जब तक कोरोना वायरस खत्म न हो जाए या इस वायरस की कोई वैक्सीन न आ जाए तब तक दो गज की दूरी अवश्य ही बनाए रखें। सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम राकेश सिंह और व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रहा प्रकोप, बेपरवाह लोग
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 6 अगस्त तक जिले में अब तक 996 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 666 का इलाज चल रहा है। वहीं 22 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी लोग दो गज की दूरी और मास्क की अनदेखी कर रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में लोग इस महामारी को प्रकोप से बेपरवाह नजर आते हैं। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। जो लोग भी इसकी अनदेखी करते पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इन नियमों का करें पालन वरना सील होंगे प्रतिष्ठान
- सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दुकानों के अंदर व बाहर दो-दो गज पर गोले बनाने होंगे।
- दुकानदार को दुकान पर मास्क लगाकर बैठना होगा अनिवार्य होगा।
- बिना मास्क के दुकान आने वाले ग्राहकों को सामान न देने के निर्देश।
- व्यापारियों को अपनी दुकानों पर सैनिटाइजर व मास्क रखना अनिवार्य होगा।
- व्यापारिक प्रतिष्ठान पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। खुद बचें और दूसरों को बचाएं।
- शादी व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
- किसी भी निर्माण कार्य स्थल या भवन निर्माण स्थल में सामाजिक दूरी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed