फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Marie refused to throw mud ax

कीचड़ फेंकने से मना किया तो मारी कुल्हाड़ी

Sun, 08 Mar 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 08 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव मजरा पीपरखेड़ा गड़रियन वाला निवासी धर्मेंद्र निषाद
विज्ञापन
ने थाने में तहरीर दी है। उसका आरोप है कि वह रविवार की सुबह लगभग 10 बजे खेत की ओर जा रहा था। तभी गांव के ही विशंभर पुत्र भगोले उसके ऊपर कीचड़ फेंकने लगा। इसका विरोध करने पर वह गालीगलौज पर उतर आया।

तब तक उसका चाचा प्रभू निषाद भी वहां पर पहुंच गया। चाचा ने जब गाली देने से मना किया तो विशंभर ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची भतीजी रेनू को भी विशंभर के पुत्रों मछरी लाल व विक्रम ने पीट दिया। कुल्हाड़ी के हमले से प्रभू के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की ओर से शिकायती पत्र लेकर डाक्टरी के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed