फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Many sick due to fever among elderly in Raipur

Unnao News: रायपुर बुजुर्ग में बुखार से कई बीमार

Tue, 26 Sep 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 26 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Many sick due to fever among elderly in Raipur
फोटो-2, 3
विज्ञापन


पांच पहुंचे जिला अस्पताल, इमरजेंसी वार्ड फुल, गैलरी में डाले गए अतिरिक्त बेड

संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। रायपुर बुजुर्ग गांव में बुखार का हमला तेज हो गया है। कई लोग बीमार हैं,हालत बिगड़ने पर मां-बेटी और बेटा सहित पोती व पड़ोस के एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी वार्ड मरीजों से फुल हो गया है। अतिरिक्त बेड पर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
जिले में बुखार का हमला तेज हो गया है। जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 25 मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। वहीं ओपीडी में सैकड़ों मरीज डॉक्टर को दिखाने पहुंच रहे हैं। सोमवार को 24 बेड का इमरजेंसी वार्ड बुखार और डायरिया के मरीजों से फुल हो गया। गैलरी में दो अतिरिक्त बेड डालकर मरीजों को भर्ती किया गया। इसके बाद भी बेड कम पड़ने पर एक बेड पर दो- दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया।
विज्ञापन

बिछिया ब्लॉक के रायपुर बुजुर्ग गांव की मधु (44) उनकी बेटी तनू (18), बेटे आयुश (16) और पोती अदिति (14) को भर्ती किया गया। इसके अलावा पड़ोस के ही रामऔतार (23) को भर्ती किया गया। वहीं गांव के अन्य कई लोग भी बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती मधु के पति गोविंद ने बताया कि चचेरी बहन निर्मला और गांव की रेनू सहित काफी लोग संक्रामक बीमारियों से ग्रसित हैं। गांव में अंबेडर पार्क के पास जलभराव और गंदगी है। मच्छरों का आतंक बना है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। एंटी लार्वा का छिड़काव भी नहीं कराया गया।
--

स्कूल में छात्र बेहोश
सहजनी गांव निवासी रामसजीवन के बेटे सुजीत (7) को कई दिनों से बुखार आ रहा है। वह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता है। सोमवार को वह पढ़ाई के दौरान कक्षा में बेहोश हो गया। मां सुनीता जो स्कूल में ही रसोईया है। वह आनन-फानन बेटे को जिला में भर्ती कराया।
ओपीडी में पहुंचे 1953 मरीज

रविवार की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी सोमवार को अपने निर्धारित समय आठ बजे से शुरू हुई। सुबह से ही पर्चा काउंटर पर लाइन लग गई। नौ बजे के बाद भीड़ अधिक लगने से लोगों में पर्चा बनवाने को लेकर नोकझोक होने लगी। लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। काउंटर पर 1953 लोगों ने पर्चा बनवाया। ओपीडी का समय समाप्त हो जाने पर कई मरीज मायूस होकर लौटे। इसके अलावा दवा वितरण कक्ष और पैथोलॉजी में भी भीड़ रही।
---

एक्सरे मशीन में आई खराबी
जिला अस्पताल के डायग्नोस्टिक ब्लॉक में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। टेक्नीशियन ने इंजीनियर को जानकारी दी। इस दौरान करीब एक घंटे जांच बाधित रही।



बोले जिम्मेदार

जिला मलेरिया अधिकारी रमेश चंद्र यादव ने बताया कि जिले में लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। टीम भेजकर गांव में कीटनाशक छिड़काव कराया जाएगा। इसके अलावा आस-पास जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed