फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Many Bangladeshi families are estimated to be hiding in the district.

Unnao News: जिले में कई बांग्लादेशी परिवारों के छिपे होने का अनुमान

Thu, 27 Feb 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Many Bangladeshi families are estimated to be hiding in the district.
उन्नाव। दंपती सहित पांच बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को यहां कई और बांग्लादेशी घुसपैठियों के होने का शक है। सोमवार को बांग्लादेशी दंपती सहित पांच को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद पुलिस ने यूपी एसटीएफ को भी भेजी है। एसपी ने बताया कि जिन दो संदिग्धों की तलाश है उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अनुमान है कि उनसे मिली जानकारी पर बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

एक व्यापारी को दो लाख रुपये के बदले तीन लाख रुपये की सऊदी अरब की मुद्रा (रियाल) देने का झांसा देकर हुई ठगी की घटना की जांच के दौरान पुलिस ने सोमवार को सदर कोतवाली के मोहल्ला गदनखेड़ा में कबाड़ का काम करने वाले एक दंपती सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच में सभी के बांग्लादेशी होने की पुष्टि हुई थी। एसपी दीपक भूकर के अनुसार अभी तक की जांच में सामने आया है कि है कि यह सभी करीब छह साल पहले पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे।
विज्ञापन

गिरोह का सरगना अब्दुल जलील दिल्ली व अन्य शहरों में चोरी छिपे रहने के बाद मथुरा जिले से निवास प्रमाणपत्र बनवा लिया और बाद में अन्य लोगों को बुला लिया और धोखाधड़ी करके यहीं के निवास प्रमाण पत्र बनवा लिए। मुख्य आरोपी जलील को गिरफ्तार करने के बाद पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर के थाना जीवनतला के काली कतला गांव के निवासी मासूम मुल्ला, मथुरा के कोदवन गांव निवासी मिंटू व उसकी पत्नी हमीदा और मथुरा के रघुवीर बिहार कॉलोनी निवासी अफरोजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एसपी ने बताया कि दो और व्यक्तियों के शहर के आसपास होने का सुराग मिला है। उनकी तलाश की जा रही है। बताया कि इन दोनों के पकड़े जाने के बाद बड़े रैकेट का खुलासा भी हो सकता है। फिलहाल इसकी रिपोर्ट यूपी एसटीएफ को भी भेजी गई है, एसटीएफ ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिंग लैब की रिपोर्ट का इंतजार
पांच बांग्लादेशियों के पास से मिले 16 मोबाइल, भारतीय व बांग्लादेशी सिम को पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे हैं। मोबाइल का पूरा कॉल डेटा, व्हाट्सएप चैट व अन्य एप के माध्यम से हुई बातचीत व संदेशों का पूरा ब्योरा निकलवाया जा रहा है। पुलिस फोरेंसिंग लैब की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि पुलिस का मानना है कि इसमें कुछ वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed