फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mangi lift then ran away after robbing bike and cash

पहले मांगी लिफ्ट फिर बाइक व नगदी लूटकर भागे

Fri, 28 Jan 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mangi lift then ran away after robbing bike and cash
अचलगंज। गेस्ट हाउस से घर जा रहे युवक से लुटेरों ने पहले लिफ्ट मांगी, फिर उसकी बाइक व नकदी छीनकर भाग निकले। बदरका चौकी से 200 मीटर दूर हुई घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर निवासी मुन्नूबाबू मंगलवार शाम बदरका चौकी से 500 मीटर दूर स्थित एक मैरिज लान में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात लगभग 11 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने बदरका तक उनसे लिफ्ट मांगी। मुन्नूबाबू ने उसे बाइक में बैठा लिया।
विज्ञापन

300 मीटर दूर चलने के बाद पीछे से बाइक सवार दो अन्य युवक आ गए। इसी बीच मुन्नू की बाइक में पीछे बैठे युवक ने लघुशंका करने की बात कह बाइक रुकवाई। मुन्नू के बाइक रोकते ही पीछे से आए बाइक सवार दानों लुटेरों ने मुन्नू मुन्नू को पकड़ लिया। उसके विरोध करने पर मारपीट की और जेब से 2400 रुपये निकाल लिए। रुपये व उसकी बाइक लेकर लुटेरे भाग निकले। मुन्नू ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटना संदिग्ध बता जांच करने की बात कह उसे लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed