फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mangalamukhi created ruckus with colleagues in Sadar Chowki

सदर चौकी में साथियों संग मंगलामुखी ने किया हंगामा

Sun, 23 Aug 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mangalamukhi created ruckus with colleagues in Sadar Chowki
सदर चौकी के बाहर मंगलामुखी छोटी की पुलिस से होती नोकझोक । - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कानपुर के मंगलामुखी द्वारा अनाधिकृत तरीके से उन्नाव शहर में की जा रही नेग वसूली से नाराज शहर की मंगलामुखी ने अपने साथियों के साथ सदर चौकी के बाहर जमकर हंगामा किया। पीड़ित मंगलामुखी का आरोप है कि वह पहले कई बार पुलिस से इसकी शिकायत कर चुकी है, पर पुलिस की मिलीभगत से कानपुर का मंगलामुखी यहां रहकर नेग लेता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे चुका है। पीड़ित ने पुलिस पर आरोपी को फोन से सूचना देकर घर से भगाने का भी आरोप लगाया। कानपुर निवासी मंगलामुखी पार्षद के पहुंचने और पुलिस से वार्ता के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने पीड़ित को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ईदगाह निवासी मंगलामुखी कमल के वृद्ध होने पर उनके शिष्य छिपियाना मोहल्ला निवासी छोटी व ईदगाह पत्थर कॉलोनी निवासी सबा शहर के छोटा चौराहा से लोक नगर समेत अन्य मोहल्लों में नेग लेते हैं। छोटी का आरोप है कि कानपुर निवासी मुन्ना उर्फ फिजा उनके क्षेत्र में कुछ साथियों के साथ अनाधिकृत तरीके से नेग वसूली कर रहा है। वह इस समय सदर कोतवाली के पहलीखेड़ा में रह रहा है। बताया कि चार माह पहले जब वसूली का विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। छोटी के अनुसार उसने सदर चौकी, कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलामुखी छोटी का आरोप है कि शुक्रवार को अनाधिकृत तरीके से नेग वसूली करने वाले मुन्ना उर्फ फिजा ने उसके खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिस पर सदर चौकी पुलिस ने उसे फोन कर बुलाया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह साथियों के साथ पहुंचे मंगलामुखी छोटी ने सदर चौकी के बाहर जमकर हंगामा किया। उसने आरोपी मंगलामुखी फिजा को मौके पर बुलाने की पुलिस से मांग की। पुलिस ने उसे फोन कर बुलाया तो फिजा ने कोलकाता में होने की बात कही। छोटी ने पहलीखेड़ा में ही घर पर फिजा के होने की बात कह पुलिस को उसके घर जाने पर मजबूर किया। जिस पर दो सिपाही छोटी के साथ फिजा के घर पहुंचे तो वहां ताला मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि फिजा ताला बंदकर कुछ देर पहले निकल गया। यह सुनते ही मंगलामुखी छोटी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह दोबारा चौकी पहुंचा और पुलिस पर फिजा को भगाने का आरोप लगाया। इसी बीच कानपुर की पार्षद मंगलामुखी लालमन मौके पर पहुंची और छोटी को शांत करा पुलिस से वार्ता की। सदर चौकी प्रभारी जितेंद्र पांडेय ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed