फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Manappuram Finance Limited accused of missing jewelry

Unnao News: मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड पर जेवर गायब करने का आरोप

Thu, 06 Jul 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Manappuram Finance Limited accused of missing jewelry
हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के महोलिया शिवपार निवासी एक शख्स ने उपभोक्ता फोरम में वाद दायर कर मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की शाखा रेलवेगंज हरदोई पर 666 ग्राम जेवर गायब करने का आरोप लगाया है। सुनवाई करते हुए उपभोक्ता आयोग ने मामले में मणप्पुरम फाइनेंस के खिलाफ एक पक्षीय आदेश किया है। अगली पेशी पर पीड़ित गवाही दाखिल करेगा।
विज्ञापन




पीड़ित रामसनेही ने उपभोक्ता आयोग में वाद दायर कर बताया कि उसने आठ अप्रैल 2021 को अपने पुश्तैनी जेवर 666 ग्राम मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की शाखा रेलवेगंज में 22 लाख रुपये में गिरवी रखे थे। चार माह बाद जब रामसनेही ने मणप्पुरम में 19 लाख रुपए जमा करके ब्याज सहित बकाया रुपये का ब्यौरा मांगा तो मणप्पुरम के कर्मचारी आजकल कहकर टालते रहे। रामसनेही ने इस मामले की उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी।
विज्ञापन


उसके बाद पीड़ित ने 12 फरवरी 2023 को कोतवाली देहात में तहरीर दी थी। कार्रवाई न होने पर उपभोक्ता आयोग में वाद दायर कर न्याय की गुहार लगाई है। मणप्पुरम को उपस्थित होने के लिए कई अवसर दिए गए लेकिन उनकी तरफ से कोई उपस्थित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सुनवाई करते हुए अध्यक्ष बाबू प्रसाद,सदस्य दिलशाद अली, सदस्य सुरभि अग्रवाल ने मणप्पुरम फाइनेंस के खिलाफ एकपक्षीय कार्यवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed