फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Male skeleton found in the field of District Panchayat President

Unnao News: जिला पंचायत अध्यक्ष के खेत में मिला नर कंकाल

Sat, 09 Nov 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Male skeleton found in the field of District Panchayat President
उन्नाव। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के मकदूमनगर गांव के बाहर जिला पंचायत अध्यक्ष के 16 बीघे के खेत में बोई गई धान की फसल के बीच नर कंकाल मिला है। फसल काट रहे बटाईदार के बेटे ने सूचना अध्यक्ष को दी। इसके बाद पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कंकाल पर दो टीशर्ट, लोअर पड़ा मिला है।
विज्ञापन

मकदूमपुर गांव के बाहर जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह का 16 बीघे का खेत है। उन्होंने जमीन की सीमेंटेड पिलर से घेराबंदी करा रखी है। खेत को नवाबगंज के दुर्गागंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद शमी ने अपने बेटे मो. सैफ के साथ बटाई पर ले रखा है। खेत में इस बार धान की फसल की गई है। शुक्रवार को फसल की कटाई कंबाइंड मशीन से की जा रही थी। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे करीब 11 बीघा फसल कटने के बाद कंबाइंड चालक को खेत में चहारदीवारी के किनारे नर कंकाल दिखा तो वह घबरा गया। चालक ने सैफ को को इसकी जानकारी दी। सूचना पर अध्यक्ष ने सीओ हसनगंज संतोष् सिंह को बताया तो सोहरामऊ एसओ फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। सैफ ने बताया कि एक महीने उसने धान की फसल में पानी लगाया था। तब कुछ नहीं दिखा था। थानाध्यक्ष शरद कुमार ने बताया कि फोरेंसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। कंकाल देखने से किसी विक्षिप्त का लग रहा है। उसने दो टीशर्ट, दो लोवर एक हाफ व एक फुल पहन रखा है। कंकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह सनी ने बताया कि 16 बीघे के खेत में बुआ शांति सिंह भी साझीदार हैं। जमीन 2008 में खरीदी गई थी। वह लोग लखनऊ में रहते हैं। खेत ठेके पर शमी ने ले रखा है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस को अवगत करा दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed