फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Makhdoom Shah Safi's Urs gathered

Unnao News: मखदूम शाह सफी के उर्स उमड़ा हुजूम

Mon, 07 Aug 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Makhdoom Shah Safi's Urs gathered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सफीपुर। मखदूम शाह सफी के सालाना उर्स के पहले दिन सज्जानशी नवाजिश मोहम्मद की मौजूदगी में मजार का गुस्ल (स्नान) हुआ। जिसका पानी प्रसाद के रूप में लेने वालों का हुजूम उमड़ा। इसके अलावा मिलादुन्ननबी व समाखाने में महफिल भी आयोजित की गई।

कस्बे के मोहल्ला पीरजादगान स्थित मखदूम शाह सफी के उर्स के पहले दिन सुबह से ही मुरीदों का आकर चादर चढ़ाने व मन्नते मांगने का सिलसिला जारी रहा। सुबह नमाज के बाद पाक किताब की तिलावत के साथ शुरुआत हुई उसके बाद मजार के समाखाने में मिलादुन्नबी का आयोजन हुआ जिसमें मजार के ही मदरसे में पढऩे वाले बच्चों ने मोहम्मद साहब की शान में नात शरीफ पढ़ी। मजार के सज्जानशीं नवाजिश मोहम्मद व नायब सज्जादा अफजाल मोहम्मद फारूकी की मौजूदगी शाह सफी की मजार का गुस्ल हुआ। उसका पानी बोतलों में भरकर रखने वालों की कतार लगी रही। उस्ताद मुरली कव्वाल राजू ने आयोजित महफिल में अपने कलाम पेश कर रौनक बक्शी।
विज्ञापन


---

भगवान बुद्ध के बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प

बांगरमऊ। बौद्ध उपासक महासंघ द्वारा बुद्ध विहार में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान बुद्ध के बताए गए सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई तथा धर्म के प्रचार प्रसार की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांगरमऊ के हरदोई बाईपास स्थित आलवक बुद्ध विहार नामक स्थान पर बौद्ध उपासक महासंघ के बाबूलाल बौद्ध, लक्ष्मीनारायण, डॉ. अंकित व हरदायलाल की अगुवाई में संगठन की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें भगवान बुद्ध के विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान भगवान बुद्ध तथा संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर संगठन कार्यकर्ताओं के अलावा बौद्ध भिक्षु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed