फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Make preparations before the electricity workers boycott work: Chief SecretaryMake preparations before the electricity workers boycott work: Chief Secretary

बिजली कर्मियों के कार्य बहिष्कार से पहले कर लें तैयारी : मुख्य सचिव

Sat, 24 May 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 24 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Make preparations before the electricity workers boycott work: Chief SecretaryMake preparations before the electricity workers boycott work: Chief Secretary
उन्नाव। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों के प्रस्तावित कार्य बहिष्कार को लेकर शासन, प्रशासन अलर्ट हो गया है। मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रशासनिक व बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत की और अब तक की मांग व आपूर्ति की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि कार्य बहिष्कार से पहले ही विकल्पों पर विचार करके जिले के अनुसार तैयारियां भी कर लें। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के किए जा रहे निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों का 21 मई से रोजाना तीन घंटे का धरना प्रदर्शन चल रहा है। कर्मियों में शामिल अवर अभियंता, एसडीओ आदि ने निजीकरण की प्रक्रिया बंद न होने पर 29 मई से पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। इस चेतावनी के बाद शासन ने पहले से ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ली। एनआईसी में मौजूद अधिकारियों से अब तक की स्थिति की जानकारी ली। निर्देश दिए कि पूर्ण कार्य बहिष्कार को देखते हुए अभी से तैयारियां कर लीं जाएं। संविदा कर्मियों को भी आवश्यक जानकारी दे दी जाए। उनके साथ बैठक करके बिजली लाइनों, ट्रांसफाॅर्मरों आदि की मरम्मत को लेकर जरूरी बिंदुओं पर बात कर लें। यदि संविदा कर्मियों को किसी भी विषय पर परेशानी लगे तो उनको विशेष ट्रेनिंग की भी व्यवस्था करा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य प्राइवेट रूप से काम करने वालों से भी बात करके उन्हें अलर्ट मोड पर रखा जाए। इस समय गर्मी बढ़ रही है। इससे बिजली की मांग में भी इजाफा हो रहा है। मांग बढ़ने पर ट्रांसफाॅर्मर फुंकने व तार टूटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए इस पर विशेष ध्यान देकर तैयारियां की जाएं। अधीक्षण अभियंता योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की मदद से कार्य बहिष्कार को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं।



तीसरे दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन
निजीकरण के विरोध में कर्मियों का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने दही चौकी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में तीन घंटे का धरना प्रदर्शन करके निजीकरण की प्रक्रिया रोकने की मांग की। शुक्रवार दोपहर दो बजे कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए कर्मियों ने धरना प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व महासचिव जयप्रकाश ने दोटूक कहा कि पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का असंवैधानिक तरीके से किया जा रहा निजीकरण स्वीकार नहीं है। जूनियर इंजीनियर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने निजीकरण की प्रक्रिया रोके जाने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। बंद न होने की स्थिति में 29 मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed