{"_id":"dd02a2f17f33686f34ca1b6e704a3060","slug":"mahendra-pal-singh-became-the-new-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्र पाल सिंह बने नए एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्र पाल सिंह बने नए एसपी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। शासन ने पुलिस अधीक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव का सतर्कता अधिस्थान लखनऊ तबादला कर दिया है। यहां तैनात महेंद्र पाल सिंह अब उन्नाव के पुलिस अधीक्षक होंगे।
करीब एक साल पहले तत्कालीन एसपी सोनिया सिंह का तबादला होने के बाद एसपी रतन कुमार श्रीवास्तव को उन्नाव में तैनाती दी गई थी। उन्होंने 19 जनवरी 2014 में जिले का कार्यभार संभाला था। इस दौरान कई विवादित मामले सामने आए और कई चर्चित घटनाओं का खुलासा न होना सुर्खियों में रहा।
सूत्रों के मुताबिक कानपुर के एक प्रापर्टी के विवाद में एसपी ने एक नामी व्यक्ति के कहने पर गत 18 नवंबर को अनाधिकृत रूप से कानपुर में ही रहने वाले एक व्यक्ति को गंगाघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर कई दिन थाने में रखा था। एक पोस्ट डेटेड चेक में साइन कराने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पार्टी से ताल्लुक रखने वाले जिले के एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक सीएम ने गुप्त रूप से मामले की जांच कराई और मामला सही पाए जाने पर डीआईजी पद पर पदोन्नति से ठीक पहले उनका तबादला कर दिया गया।