फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Made people aware of bird flu prevention

लोगों को बर्ड फ्लू से बचाव के लिए जागरूक किया

Sat, 16 Jan 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Made people aware of bird flu prevention
पक्षी विहार में टेलीस्कोप से पक्षियों को देखते मुख्य पशु चिकित्साधिकारी। - फोटो : UNNAO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। बर्ड फ्लू के मद्देनजर पोल्ट्री फार्मों से 52 सैंपल लिए गए। लोगों को बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
शनिवार को पशु चिकित्साधिकारियों ने नवाबगंज, मियागंज, सफीपुर, बांगरमऊ, सरोसी में संचालित पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुर्गियों के नाक व गले के सीरम के 52 सैंपल भरे। चिकित्सकों ने संचालकों को स्पष्ट आदेश दिए कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें। कोई भी मुर्गी बीमार पड़े तो इसकी जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
पक्षी विहार का निरीक्षण किया
नवाबगंज। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पक्षी विहार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान झील क्षेत्र का जायजा लेते हुए टेलीस्कोप से पक्षियों को देखा। वन अधिकारियों को बर्ड फ्लू को लेकर सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन

सीवीओ डॉ. पीके सिंह ने शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार नवाबगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने पशुचिकित्साधिकारी नवाबगंज डॉ. राजेश मौर्य के साथ झील के विभिन्न जगहों व टापू पर जाकर जायजा लिया। उन्हें कही भी कोई पक्षी मृत नहीं मिला। डॉ. राजेश मौर्य ने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बर्ड फ्लू से बचाव के उपायों की जानकारी दी। मृत मिलने पर पक्षियों के निस्तारण की विधि बताई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed