फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lucknow-Bangarmau route took 10 hours jam

लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर लगा 10 घंटे जाम

Fri, 05 Jun 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 05 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
 Lucknow-Bangarmau route took 10 hours jam
हसनगंज। सई नदी पुल से गुजरते वक्त एक्सल टूटने से ट्रक खड़ा होने से यातायात अवरुद्ध हो गया और लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर करीब 10 घंटे तक जाम लगा रहा। घंटों जाम में फंसकर लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 9 बजे सई नदी पुल से एक ट्रक गुजर रहा था। बीच में पहुंचते ही अचानक इसका एक्सल टूट गया जिससे ट्रक जहां का तहां खड़ा हो गया। बीच पुल पर ट्रक खड़ा होने से दोनों ओर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


शाम 6 बजे तक भीषण जाम लगा रहा। तेज धूप के बीच घंटों जाम में फंसकर लोग बेहाल हो गए। जाम में कई अधिकारियों की गाड़ियां भी फंस गईं। देर शाम तक खराब ट्रक को हटवाया नहीं जा सका था। जाम लंबा देख कई लोग सवारी वाहन छोड़कर पैदल ही घर की ओर रवाना होते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सईं पुल पर ट्रक का एक्सल टूटने से लगा जाम शाम 7 बजे के बाद खुल पाया। इसके चलते मोहान से हसनगंज मार्ग भी करीब पांच घंटे तक जाम की चपेट में रहा। वहीं मोहान से लखनऊ मार्ग सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक जाम रहा। जाम में फंसकर वाहन सवार पसीना-पसीना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed