फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lucknow-Bangarmau road will be widened by Rs 180 crore

Unnao News: 180 करोड़ से चौड़ा होगा लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग

Sat, 10 Aug 2024 04:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Lucknow-Bangarmau road will be widened by Rs 180 crore
उन्नाव/हसनगंज। जनपद के व्यस्ततम लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी की चार सदस्यीय टीम ने सर्वे करके रिपोर्ट तैयार की है। अधिकारियों के मुताबिक, 180 करोड़ का अनुमानित खर्च है। शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। बजट स्वीकृत होते ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग की कुल लंबाई 85 किलोमीटर है। अभी इस मार्ग की चौड़ाई सात मीटर है। लखनऊ को जोड़ने वाले इस मार्ग पर यातायात काफी ज्यादा है। वाहनों का बहुतायत आवागमन होता है। कम चौड़ाई होने से मार्ग पर अक्सर जाम लगता है। इससे लोगों को परेशानी होती है। इसे देखते हुए इसकी चौड़ाई बढ़ाकर 10 मीटर करने की तैयारी है।
विज्ञापन

चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग की चार सदस्यीय टीम ने हसनगंज कस्बे में सर्वे किया। टीम में शामिल सहायक अभियंता अजीत अंसारी, प्रदीप गंगवार, जेई प्रवीण कटियार व दीपांशु ने मार्ग की नापजोख की। चौड़ीकरण में बाधक मकान, पेड़, पोल की गणना की गई। इंजीनियरों ने बताया कि सड़क के दोनों छोरों को डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा किया जाएगा। आबादी वाले क्षेत्रों में दोनों तरफ नाली भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौड़ीकरण की जद में आएंगे 200 भवन
चौड़ीकरण की जद में नेवलगंज, हसनगंज, मियागंज, तकिया व बांगरमऊ कस्बे के 200 मकान व भवन आएंगे। यह सभी सड़क किनारे बने हैं। 450 से अधिक बिजली पोल व 1142 हरे पेड़ भी जद में आ रहे हैं। इनको हटाया जाएगा। जेई प्रवीण कटियार ने बताया कि करीब 180 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सर्वे रिपोर्ट व प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। शासन से बजट स्वीकृत होने पर कार्य शुरू किया जाएगा।


कई जिलों का सुगम होगा आवागमन
यह मार्ग एक तरफ बांगरमऊ तो दूसरी लखनऊ को जोड़ता है। इसी मार्ग से वाहन सवार बिल्हौर होते हुए कानपुर व कानपुर देहात जाते हैं। लखनऊ. बाराबंकी, सीतापुर, शाहजहांपुर से आवागमन करने वाले वाहनों को भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed