फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lucknow-Agra Expressway to wait to fill the sprint

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरने को करें इंतजार

Tue, 22 Nov 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 22 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Lucknow-Agra Expressway to wait to fill the sprint
एक्सप्रेस-वे पर औरास ब्लाक क्षेत्र में सई नदी पर निर्माणाधीन पुल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का सोमवार को भारी तामझाम के साथ उद्घाटन भले ही हो गया है लेकिन जिले में अधिकांश हिस्से में अभी एक लेन को ही पूरा किया जा सका है। इससे फिलहाल इस पर ट्रैफिक नहीं चल पाएगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने 302 किमी लंबे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था। इस मौके पर सपा के लगभग सभी वरिष्ठ नेता भी पहुंचे थे। देश के इस सबसे लंबेे एक्सप्रेस-वे को तय समय से एक महीने पहले बनकर तैयार करने के लिए खूब भाषण बाजी हुई लेकिन निर्माण की जो हकीकत है उससे इस पर ट्रैफिक चालू करने में महीनों का वक्त भी लग सकता है। मालूम हो कि एक्सप्रेस वे उन्नाव जिले की तीन तहसीलों सफीपुर, बांगरमऊ व हसनगंज से होकर निकला है।
विज्ञापन


पहले दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक इसे पब्लिक के लिए खोल देने की बात कह रहे यूपीडा के अधिकारी अब कुछ भी कहने से बच रहे हैं। निर्माण कर रही एजेंसी एलएंडटी के अधिकारी भी गोलमोल जवाब देकर फोन काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे पर यातायात शुरू करने से पहले औरास में सई नदी पर दो अलग-अलग स्थानों पर बने ओवर ब्रिज, सड़क के दोनों ओर धंस रही मिट्टी को रोकने के लिए बैरीकेटिंग, साइड रेलिंग, सिक्योरिटी वाल, औरास में लोधाटीकुर गांव के सामने नदी पर पुल, संडीला-उन्नाव मार्ग पर अंडरपास, बांगरमऊ में नसिरापुर गांव के पास अंडरपास का निर्माण अभी चल रहा है। इसके साथ ही सड़क के दोनों ओर स्टील बैरीकेटिंग के अलावा गंजमुरादाबाद ब्लाक क्षेत्र में अंडर पास का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।

डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पब्लिक के लिए कब से खोला जाएगा इसकी सही जानकारी तो यूपीडा के अधिकारी ही दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि अभी इस पूरे मार्ग का सिक्योरिटी आडिट होना है। बताया कि इस मार्ग पर वाहन हाईस्पीड से दौड़ेंगे और छोटे-छोटे कारण बड़े हादसे की वजह बन जाते हैं। इस लिए सुरक्षा के सभी मानक पूरे होने के बाद ही इसपर ट्रैफिक शुरू किया जाएगा।

लखनऊ लौटते समय ग्रामीणों ने रोका सीएम का रथ
औरास (उन्नाव)। विकासखंड के दिपवल गांव से गुजरे आगरा एक्सप्रेस वे में कट बनाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध के स्वर बुलंद कर दिए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को उद्घाटन समारोह से वापस लखनऊ जा रहे मुख्यमंत्री को ग्रामीणों ने रोक कर प्रार्थनापत्र दिया। इस पर सीएम ने कट बनवाने का अपना वादा पूरा करने की बात कही।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को बांगरमऊ के खंभौली में हुए एक्सप्रेस वे के लोकार्पण समारोह से वापस लखनऊ जा रहे थे। समाजवादी रथ से ही लखनऊ वापसी की सूचना पाकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एक्सप्रेस वे पर पहुंच गए। जब उनका काफि ला दिपवल गांव के सामने पहुंचा तो ग्रामीण उनको रोकने के लिए नारेबाजी करने लगे। काफि ला रुकता न देख ग्रामीण एक्सप्रेस वे पर उनके रथ के साथ दौड़ने लगे।


इस पर सीएम ने अपना  काफि ला रुकवाया और जानकारी ली। इस पर ग्रामीणों ने औरास कस्बे में एक्सप्रेस वे पर चढ़ने और उतरने के लिए कट बनवाने की मांग की। बाद में ग्रामीणों ने सीएम को लिखित में प्रार्थनापत्र सौंपा। यहां उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि परेशान मत हो। आपको औरास में कट दिया जाएगा। इस मौके पर अजयदीप सिंह यादव, मोहित सिंह, नीलेश सिंह व दिलीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed