{"_id":"628912d7104917159d5dce61","slug":"love-your-self-unnao-news-knp698065493","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं से करें प्यार, निकालें अपने लिए समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं से करें प्यार, निकालें अपने लिए समय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में चल रहे अलविदा तनाव शिविर के पांचवें दिन शनिवार को परिवर्तन उत्सव मनाया गया। इसमें वक्ता पूनम ने कहा कि जितना अच्छा काम करोगे, उससे कई गुना आपके पास आएगा।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण ब्रह्मांड में तीन दुनिया हैं। साकार मनुष्य लोक, चांद सितारों की दुनिया और उससे ऊपर एक दुनिया है जो ध्वनि रहित सूक्ष्म लोक है। लोग जिसे परमधाम कहते हैं। जिसे विभिन्न धर्म के लोग अलग-अलग नाम से जानते हैं। वहां चारों तरफ लाल सुनहरा प्रकाश है। खुशी जीवन का साकार लोक है। स्वयं को प्यार करना है।
डॉक्टर कहते हैं जो खुद को प्यार करते हैं उनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसलिए अपने लिए प्रतिदिन कुछ समय अवश्य निकालें। इस दुनिया में मालिक नहीं, मेहमान बनकर रहो। बीमारियों से बचने के लिए भोजन करने से पहले परमात्मा को याद करो। रोजाना प्रभु की याद में भोजन बनाओ और खाओ। प्रसाद रूपी भोजन खाने से बीमारियां खत्म हो जाएंगी। अपने घर में एक स्थान पर बैठे रहें। सोचें इस घर का मुखिया ईश्वर है। घर के सभी सदस्य भगवान के बच्चे हैं। कार्यक्रम के दौरान बीके कुसुम दीदी, अल्पना, ज्योति, प्रतिभा, श्यामू तिवारी, डॉ. रामहर्ष वर्मा, प्रभा यादव व राम ललित दीक्षित उपस्थित रहे।