फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Love, express-up ...

प्यार हुआ, इकरार हुआ...

Sun, 15 Feb 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 15 Feb 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
Love, express-up ...
हिंदू संगठनों के विरोध के चलते प्रेमी जोड़ों ने चोरी-छिपे प्यार का इजहार किया। विरोध को देखते हुए पुलिस भी सतर्क रही। निराला पार्क व पक्षी विहार के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


शनिवार को प्रेमियों ने अपनी प्रेमिकाओं को गुलाब का फूल देकर प्यार का इजहार किया। इसके साथ ही गिफ्ट का आदान-प्रदान हुआ।

प्रेमियों ने अपनी वैलेंटाइन को बुके, रिस्ट वॉच, क्रिस्टल शोपीस, अंगूठी आदि वस्तुएं  भेंट की। हालांकि हिंदू संगठनों के विरोध को देखते हुए जोड़े चोरी छिपे कैफों, रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर मिलकर प्यार का इजहार करने से नहीं चूके। उन्नाव जंक्शन और निराला पार्क में प्रेमी जोड़े एक-दूसरे का हाथ थामे टहलते देखे गए।
विज्ञापन


पक्षी विहार में भी जोड़ों की खासी भीड़ रही। शहर में विरोध को देखते हुए कई प्रेमी जोड़े लांग ड्राइव पर निकल गए। एकान्त व ग्रामीण इलाकों में जाकर अपने प्यार का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निराला पार्क के बाहर पुलिस की मौजूदगी के चलते प्रेमी जोड़े अंदर जाने की हिम्मत न जुटा सके। पुलिस अधिकारियोें ने कई बार पार्क के अंदर जाकर चेकिंग और गश्त की। पूरे दिन पार्क के बाहर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed