फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Loss of lakhs due to fire in tarpaulin factory

तिरपाल फैक्टरी में लगी आग, चार घंटे फैली रही दहशत

Thu, 20 Oct 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Loss of lakhs due to fire in tarpaulin factory
उन्नाव। मगरवारा औद्योगिक क्षेत्र स्थित तिरपाल बनाने वाली फैक्टरी में बुधवार सुबह चार बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन

तेज लपटें उठने से आसपास की अन्य फैक्टरियों में दहशत फैल गई। अग्निशमन विभाग ने पांच दमकलों की मदद से चार घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार लाखों के उपकरण और माल जल गया है।
गोकुल बाबा पावर सब स्टेशन के पास स्थित तिरपाल बनाने वाली फैक्टरी एमजे इंटर प्राइजेज में बुधवार सुबह चार बजे अचानक आग लग गई।
कुछ ही देर में लपटों ने भयावह रूप ले लिया। कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सभी फैक्टरी से बाहर आ गए। कानपुर निवासी फैक्टरी मालिक सूर्यांश जैन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी दमकल की गाड़ियों के साथ पहुंचे। चार घंटे बाद आग बुझाई जा सकी। सीओ आशुतोष कुमार और कोतवाल राजेश पाठक भी पहुंचे। एफएसओ शिवदरस प्रसाद ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी शिवदरस प्रसाद ने बताया कि फैक्टरी में आग से बचाव के उपाय नहीं थे। न ही फैक्टरी के बाहर कोई बोर्ड लगा था।
दीवारों पर भी कोई पेंटिंग नहीं थी, जिससे फैक्टरी का पता चल सके। आग की घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed