{"_id":"66cf91dfded882eaa501fca6","slug":"lord-jhulelals-procession-was-taken-out-with-great-pomp-unnao-news-c-221-1-sknp1055-118982-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: धूमधाम से निकाली गई भगवान झूलेलाल की शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: धूमधाम से निकाली गई भगवान झूलेलाल की शोभा यात्रा
विज्ञापन
उन्नाव। सिंधी समाज के तत्वावधान में आवास विकास स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। पूरे आवास विकास का भ्रमण करने के बाद यात्रा वापस मंदिर पहुंची। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
शोभा यात्रा प्रकाश फुलवानी के नेतृत्व में निकाली गई। आवास विकास ए ब्लाक स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर से बुधवार शाम शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। यहां से यात्रा ब्लाक ब्लॉक होते हुए पूरे आवास विकास का भ्रमण करते हुए पुन: झूलेलाल मंदिर पहुंची। ढोल नगाड़े के साथ निकाली गई यात्रा में सिंधी समाज सहित अन्य वर्ग के लोगों ने भी भाग लिया। सभी लोग झूमते नजर आए। यात्रा में प्रसाद का वितरण भी किया गया।
समाज के राम तनेजा ने बताया कि यात्रा की समाप्ति के बाद प्रसाद वितरण किया गया। बताया कि शोभायात्रा का आयोजन सिंधी समाज चालीस दिनों के उपवास के बाद करता है। पूरे भारत वर्ष में यह धूमधाम से मनाया जाता है। यात्रा में साधुराम राजपाल, अशोक आहूजा, संतोष खेतपाल व मनीष फुलवानी सहित भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।