फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   loot

तमंचा लगाकर दंपति से लाखों की लूट

Wed, 10 Jun 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 10 Jun 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
loot
अचलगंज। शादी समारोह से बाइक से सोमवार देर रात घर लौट रहे कस्बा निवासी दंपति से तीन असलहाधारी बाइक सवारों ने तमंचे के बल पर रोक कर दो लाख रुपये व जेवर लूट लिए।
विज्ञापन


घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है। कस्बा निवासी देवेंद्र पांडे कपड़ा व्यवसायी हैं। सोमवार को बाजार बंदी होने के कारण देवेंद्र पांडे अपनी पत्नी मृदुला पांडे के साथ व्यवसायिक लेन-देन व एक शादी समारोह में शामिल होने कानपुर के कोका कोला चौराहा स्थित एक होटल गए थे। जहां से देर रात बाइक से वापस अचलगंज आ रहे थे।
विज्ञापन


बंथर बाईपास से पहले बाइक सवार लुटेरों ने दंपति को ओवरटेक करके रोक लिया और तमंचा लगाकर व्यापारी की जेब में रखे दो लाख रुपये व पत्नी मृदुला से सोने का मंगलसूत्र, सोने की चूड़ी, टाप्स, अंगूठी उतरवा कर फरार हो गए। देवेंद्र के मुताबिक लुटेरे घटना को अंजाम देने के बाद वापस बाईपास की ओर भाग निकले। पीड़ित ने अचलगंज थाने जाकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद अचलगंज थानाध्यक्ष प्रदीप यादव व बदरका चौकी प्रभारी प्रवीन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर व्यापारी से जानकारी जुटाई।


कानपुर-लखनऊ बाईपास व बंथर बाईपास पर तैनात पुलिस पिकेट को भी लुटेरों के बारे में जानकारी दी गई। पीड़ित देवेंद्र पांडे ने थाने में घटना की तहरीर दी है। रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया उसे देखकर पुलिस का अनुमान है कि लुटेरे आसपास के क्षेत्र के ही हैं। जिन्हें क्षेत्र के बारे में सारी जानकारियां थीं। थानाध्यक्ष ने मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed