{"_id":"3a184e45f5408ae939d9aad4ef5de45d","slug":"loot-hindi-news-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान से बीस हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान से बीस हजार रुपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 29 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
औरास। बैंक से रुपये लेकर घर जा रहे ग्राम प्रधान को बाइक सवार बदमाशों ने असलहों के बल पर लूट लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
औरास थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत अहमदपुर के मजरा नियाजअली खेड़ा निवासी ग्राम प्रधान हरिपाल ने मंगलवार को रहीमबाद कसबा स्थित इलाहाबाद बैंक से 50 हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन
बैंक के बाहर निकल कर उन्होंने अपने चाचा पंचम को 30 हजार रुपये दे दिए और बाकी 20 हजार रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहे थे।
रहीमाबाद-औरास मार्ग पर घुरकुंडी चौराहा के पास पीछे से आए तीन बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने हरिपाल को रोककर कनपटी में तमंचा लगाकर जेब से रुपये की गड्डी, मोबाइल और कैमरा लूट लिया। पीड़ित ग्राम प्रधान के मुताबिक उन्होंने औरास थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
हालांकि थानाध्यक्ष राजीव यादव ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।