{"_id":"61940289a03972199937f7d9","slug":"loot-chain-unnao-news-knp6643993137","type":"story","status":"publish","title_hn":"loot,chain","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
loot,chain
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुई लूट की दो घटनाओं का पुलिस लाइन में एसपी खुलासा कर रहे थे और उधर लुटेरों ने महिला की चेन छीनकर पुलिस को फिर चुनौती दे दी। पीड़ित महिला अस्पताल जाने के लिए हाईवे पर खड़े होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।
हसनगंज न्योतनी कस्बा के गांधी नगर निवासी कैलाश की पत्नी गोमती मंगलवार दोपहर अजगैन के नवाबगंज कस्बा के देवीनगर में रहने वाले बहनोई छोटेलाल के घर पहुंची थी। यहां से वह बहनोई के बीमार भतीजे शुभ राठौर को देखने के लिए सरस्वती मेडिकल कॉलेज जाने के लिए हाईवे पर खड़े होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आए बाइक सवार एक लुटेरे ने महिला के गले में झपट्टा मारकर चेन लूट ली। महिला जब तक शोर मचाती, लुटेरा चेन लेकर भाग निकला।
महिला के अनुसार चेन में एक लॉकेट था। लुटेरे के झपट्टा मारने पर लॉकेट टूटकर नीचे गिर गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के वक्त अजगैन पुलिस पूर्व में एक महिला का पर्स व दूसरी महिला की झुमकी नोचकर भागने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें पुलिस लाइन में एसपी के समक्ष लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
--
इन लुटेरों को अजगैन पुलिस ने पकड़ा
लगभग तीन माह पहले अजगैन थाना क्षेत्र में पक्षी विहार के पास लुटेरों ने बाइक में बैठी महिला की झुमकी नोच ली थी। सोमवार को स्वॉट व सर्विलांस टीम की मदद से अजगैन पुलिस ने इस घटना में शामिल अजगैन के मलांव गांव निवासी विशाल सिंह व बरुआ गांव निवासी अंकित को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपियों ने इस घटना के अलावा 30 अक्तूबर को हाईवे पर बाइक सवार महिला की पर्स छीनने की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों की निशादेही पर 6 बिछिया, एक अंगूठी, एक मोबाइल व 80 हजार रुपये बरामद किए। मंगलवार को पुलिस लाइन में सभी आरोपियों को एसपी दिनेश त्रिपाठी के समक्ष पेश कर घटनाओं का खुलासा किया गया।