फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lohia this bus fares 25 percent

25 फीसदी कम किराए में लोहिया बस का सफर

Mon, 23 Feb 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 23 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Lohia this bus fares 25 percent

उन्नाव। जनपद के बस यात्री अब कम किराए में लोकल मार्गों पर सफर कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने इसके लिए जिले को पांच लोहिया बसों का तोहफा दिया है। इसका किराया आम बसों से लगभग 25 प्रतिशत कम होगा।

विज्ञापन


स्थानीय रोडवेज विभाग के बेड़े में 50 बसें हैं। इनमें से करीब 20 बसें स्थानीय मार्गों पर दौड़ाई जाती हैं। लोकल मार्गों पर दौड़ने वाली इन बसों का किराए काफी ज्यादा है जिससे आम बस यात्रियों को खासी आर्थिक चोट सहनी पड़ती है। प्रदेश सरकार ने लोहिया बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


जनपद को पांच लोहिया बसें मिली हैं। लोहिया बसों का किराया 25 प्रतिशत कम होगा। परिवहन विभाग के मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन ओपी गावा ने स्थानीय डिपो के अधिकारियों को भेजे गए पत्र में पांच लोहिया बसें आवंटित होने की जानकारी दी है। इन बसों का संचालन शासन की मंशा के अनुरुप ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहिया गांवों में दिया जाएगा स्टापेज
जिन मार्गों पर लोहिया बसों को संचालन किया जाएगा यदि उस मार्ग पर समग्र लोहिया गांव पडे़गा तो वहां इन बसों का ठहराव किया जाएगा।

इन लोकल रुटों पर दौड़ेंगी लोहिया बसें
उन्नाव। उन्नाव-असरेंदा-कालूखेड़ा, उन्नाव-मुंशीगंज, उन्नाव-हसनगंज, उन्नाव-बीघापुर, उन्नाव-मौरावां-लउवा आदि मार्ग पर ये बसें दौड़ेंगी।

वर्जन
जनपद को पांच लोहिया बसों का आवंटन हुआ है। लोहिया बसों का किराया अन्य बसों की अपेक्षा 25 फीसदी कम होगा और इनका संचालन ग्रामीण क्षेत्र के मार्गों पर किया जाएगा। - आरवी विश्वकर्मा, एआरएम रोडवेज उन्नाव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed