{"_id":"5f0228d48ebc3ea1186e7881","slug":"lock-on-main-gate-dead-man-s-body-found-in-room-unnao-news-knp5695260177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेन गेट पर ताला, अंदर कमरे में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेन गेट पर ताला, अंदर कमरे में मिला युवक का शव
विज्ञापन
बारासगवर(उन्नाव)। थानाक्षेत्र के गांव चिलौली में रविवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। घर के मेन गेट व कमरे में बाहर से ताला लगा होने के बाद 35 वर्षीय युवक का शव अंदर फर्श पर पड़ा मिला। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने उसके दिल्ली में रह रहे पिता को सूचना दी थी। भोर पहर घर पहुंचा पिता पुलिस की मदद से ताले तोड़कर घर में दाखिल हुआ तो बेटे का शव देख कांप गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
बारासगवर थाना क्षेत्र के ग्राम चिलौली निवासी सुनील रैदास (35) पुत्र बाबूलाल घर में अकेले रहता था। उसके पिता अन्य बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। पिछले चार दिन से सुनील मोहल्ले में नहीं दिखा। शनिवार रात उसके घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने शक के आधार पर उसके पिता बाबूलाल को फोन पर जानकारी दी। पिता बाबूलाल ने अपने बहनोई बारा निवासी जियालाल को घर पहुंचने के लिए कहा। जियालाल अपने बेटे दीपचंद्र के साथ सुनील के घर चिलौली पहुंचा। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था और घर के अंदर से तेज दुर्गंध आती देख उसने साले बाबूलाल को सच्चाई बता घर आने के लिए कहा।
तड़के तीन बजे निजी वाहन से बाबूलाल घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने पहले मेन गेट फिर शव वाले कमरे में बाहर से बंद दोनों तालों को तोड़ा और अंदर दाखिल हुई। फर्श पर सुनील का शव पड़ा देख पिता बदहवास हो गया। थाना के एसएसआई अशोक कुमार गुप्ता ने पिता से तहरीर लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घर के मेन गेट व शव वाले कमरे में बाहर से ताले बंद होने से गांव में अनहोनी की चर्चाएं रहीं। सीओ एकेराय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक सुनील अविवाहित होने के साथ चार भाइयों व दो बहनों में तीसरे नंबर का था।