{"_id":"6514731b1deec624bb09b428","slug":"loan-limit-increased-by-rs-28-crore-in-active-societies-unnao-news-c-221-1-sknp1055-3654-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सक्रिय समितियों में ऋण सीमा में 28 करोड़ की वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सक्रिय समितियों में ऋण सीमा में 28 करोड़ की वृद्धि
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बा स्थित जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के नवीन भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन सहकारी बैंक अध्यक्ष व सहकारिता विभाग लखनऊ मंडल के संयुक्त आयुक्त निबंधक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़ कर किया। इस दौरान विभाग की ओर से बी पैक्स सदस्यता महाभियान व गोष्ठी भी की गई।
संयुक्त आयुक्त निबंधक दीपक सिंह ने कहा कि सरकार सहकारिता को लेकर गंभीर है। जल्द सहकारिता क्षेत्र में बड़ी क्रांति आने वाली है। विभाग बहुत तेजी के साथ किसानों के बीच स्थापित होकर उन्हें सुविधाएं देगा। जर्जर गोदाम पर कहा कि सौ मीट्रिक टन की मांग आने पर नए का प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि सहकारी समृद्ध योजना के तहत बी पैक्स महा सदस्यता अभियान में अब तक साढ़े बावन हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं। वहीं दो करोड़ के सापेक्ष अब तक डेढ़ करोड़ के शेयरधारक बनाए गए हैं। जिन्होंने पूंजी जमाकर शेयर लिए हैं।
कहा कि जनपद की 178 समितियों में सक्रिय समितियों में ऋण सीमा 74 करोड़ स्वीकृत हुई थी। जिसमें 28 करोड़ की वृद्धि करते हुए एक अरब दो करोड़ कर दी गई है। वहीं निष्क्रिय 25 समितियों में सदस्यों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। कहा कि 153 समितियों में उर्वरक ऋण सीमा 17.28 करोड़ स्वीकृत कर दिया गया है। संचालन सहकारी संघ अध्यक्ष बालेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, निबहरी प्रधान अभेंद्र सिंह व देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।