Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Loader overturned on expressway, driver injured, elder brother killed

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर पलटा लोडर, चालक घायल, बड़े भाई की मौत

Tue, 30 May 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 30 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Loader overturned on expressway, driver injured, elder brother killed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह स्लीपर बस की टक्कर से लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि बगल की सीट पर बैठे उसके बड़े भाई की मौत हो गई।



फिरोजाबाद जिले के थाना नारकी के गांव नगलाराधे निवासी लोडर चालक कमलेश कुमार (40) बड़े भाई प्रेमपाल (44) के साथ मंगलवार सुबह फिरोजाबाद से कांच की चूड़ियां लादकर लखनऊ जा रहा था। लोडर कमलेश चला रहा था। सुबह करीब पांच बजे औरास थानाक्षेत्र के दिपवल गांव के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्लीपर बस टक्कर मारते हुए निकल गई। अनियंत्रित हुआ लोडर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में चालक कमलेश व उसका बड़ा भाई प्रेमपाल घायल हो गए। यूपीडा की रेक्स्यू टीम ने घायलों को औरास सीएचसी पहुंचाया, जहां प्रेमपाल को मृत घोषित कर दिया गया। घायल कमलेश ने बताया कि दोनों भाई एक साथ ही चलते थे। तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था। एक बेटे की मौत और दूसरे के घायल होने की सूचना घर पहुंचते ही मां सरोज के साथ मृतक की पत्नी गुड्डी देवी, पिता दुशासन और अन्य परिजन बेहाल हैं। मृतक के तीन बच्चों में दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिवार के कुछ लोग शाम को जिला अस्पताल पहुंचे हैं। बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर टक्कर मारने वाली बस का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेकर पर उछली बाइक, सड़क पर गिरी वृद्धा की मौत
बांगरमऊ। बिल्हौर-बांगरमऊ मार्ग पर मदारनगर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ब्रेकर पर बाइक उछलने से पीछे बैठी वृद्डा की सड़क पर गिरकर मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ी जमुनिहा निवासी भागदेई (60) कई दिनों से बीमार चल रही थी। मंगलवार दोपहर बेटे रामशंकर के साथ बाइक पर मदारनगर स्थित डॉक्टर के पास दवा लेने गई थीं। दवा लेकर घर जाते समय मदार नगर पेट्रोल पंप के पास बने ब्रेकर पर बाइक उछल गई। इससे भागदेई गिरकर गंभीर घायल हो गईं। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed