फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Loader hits young man and drags him for 150 meters, he dies

Unnao News: लोडर ने युवक को टक्कर मारकर 150 मीटर तक घसीटा, मौत

Tue, 30 Jul 2024 02:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Loader hits young man and drags him for 150 meters, he dies
अचलगंज। तेज रफ्तार लोडर चालक ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। युवक लोडर में फंस गया तो उसे करीब 150 मीटर तक घसीटता चला गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के झब्बाखेडा निवासी कमलेश (35) रविवार रात 11 बजे घर के बाहर सड़क के किनारे खड़ा था। इसी दौरान अचलगंज की ओर से लोडर लेकर जा रहे गड़रियनखेडा निवासी संतोष ने कमलेश को टक्कर मार दी। कमलेश लोडर के पिछले हिस्से में फंसकर करीब 150 मीटर तक घिसटता चला गया और आगे एक गड्ढे में गिर गया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े लेकिन चालक लोडर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

पत्नी विमला ने ग्रामीणों की मदद से पति को सीएचसी फिर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी विमला की तहरीर पर पुलिस ने चालक संतोष पर गाली गलौज, लापरवाही से वाहन चलाकर जान से मार देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि आरोपी लोडर चालक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी का आरोप
मृतक की पत्नी विमला ने बताया कि उसका घर सड़क किनारे मोड़ के पास है। आरोपी संतोष रोज रात को नशे की हालत में तेज रफ्तार में लोडर निकालता था। 27 जुलाई की दोपहर भी रफ्तार ज्यादा देख पति ने उसे टोका था और धीमी गति से गाड़ी चलाने के लिए कहा था। इस पर संतोष राज भड़क गया था। पति से गाली गलौज करने के साथ रोज ही ऐसे ही चलाने की बात कही थी। उसी खुन्नस में संतोष ने पति की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed