{"_id":"58af322b4f1c1b2b69b2633b","slug":"lives-in-danger-officials-unaware","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे में जान, अधिकारी अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे में जान, अधिकारी अनजान
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
foot overbridge
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बताते चलें कि उन्नाव जंक्शन पर रोजाना करीब दस हजार से अधिक यात्री पहुंचते हैं। जिसमें अधिकतर यहां पर बने फुट ओवरब्रिज के जरिए एक नंबर प्लेटफार्म से अन्य प्लेटफार्मों पर आवाजाही करते हैं। हजारों यात्रियों की जान की परवाह विभागीय अफसरों को नहीं है। हालात यह हैं कि स्टेशन के एकमात्र फुट ओवरब्रिज की हालत बेहद जर्जर है। इस पर चलना खतरे से खाली नहीं है। इस ब्रिज पर चढ़ने के लिए बने जीने टूट रहे हैं। अक्सर यात्री गिरकर चुटहिल होते रहते हैं। वहीं जीने की स्लैब की सरिया बाहर निकल आई हैं और ब्रिज के नीचे पटरों में भी गैप हो गया है। ऐसे में ट्रेनों के निकलते समय और ब्रिज पर यात्रियों की बड़ी संख्या के बोझ से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं इस गंभीर समस्या की ओर से कोई भी विभागीय अफसर ध्यान नहीं दे रहा है।
जानकारी है , जल्द होगी मरम्मत
उन्नाव जंक्शन स्थित फुट ओवरब्रिज की जर्जर स्थिति की जानकारी विभागीय अफसरों को दी जा चुकी है। अधिकारियों ने बजट आते ही ब्रिज की मरम्मत कराने की बात कही है।- विश्राम सिंह, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन-उन्नाव।
विज्ञापन