फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lineman repairing HT line dies due to electric shock, two burnt

Unnao News: एचटी लाइन ठीक कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत, दो झुलसे

Mon, 14 Oct 2024 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Lineman repairing HT line dies due to electric shock, two burnt
असोहा। भवलिया गांव में खंभे पर चढ़कर एचटी लाइन ठीक करते समय अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई। करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। दो साथी झुलस गए। गुस्साए परिजनों ने कालूखेड़ा-असोहा मार्ग जाम पर जाम लगा दिया। एसडीएम ने जांच और कार्रवाई आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव अलौदीमऊ निवासी गोविंद उर्फ गोलू (24) कालूखेड़ा उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन था। रविवार शाम करीब तीन बजे कालूखेड़ा फीडर में पड़ने वाले गांव भवलिया की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने पर वह सही करने गया था। उसके साथ लाइनमैन गोविंद, मनोज और नकुल भी थे। फाल्ट सही करने के लिए उसने शटडाउन भी लिया लेकिन उपकेंद्र से शटडाउन वापस लिए बिना ही आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

आपूर्ति चालू होते ही गोविंद करंट की चपेट में आने से झुलस गया। उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मनोज और नकुल भी झुलसे हैं, उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। लाइन मैन नकुल ने बताया कि गोविंद खंभे पर चढ़ा था। वह और मनोज उसके सपोर्ट में थे। अचानक सप्लाई शुरू होने से करंट से उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने असोहा-कालूखेड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन बड़े अधिकारी को बुलाने पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम उदित नारायण सेंगर, नायब तहसीलदार धीरेश मौके पर पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई के साथ मुआवजा दिलाने का आश्वसन दिया। तब परिजन माने और शाम 4:30 बजे जाम खुल सका। मृतक के भाई अरविंद कुमार ने उपकेंद्र में शडडाउन देने वाले संविदा कर्मी विजय कुमार के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विमलकांत गोयल ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

------------------
फरवरी में होनी थी शादी
संविदा लाइनमैन गोविंद उर्फ गोलू की मौत की सूचना पर मां सरजूदेई, भाई अरविंद, वीरेंद्र और पंकज बेहाल हैं। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। भाई अरविंद ने बताया कि गोविंद की शादी बीघापुर में तय हो गई थी। फरवरी में शादी होनी थी। आने वाली खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed