फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Life is gaining momentum on the bridges that are counting their last breaths.

Unnao News: अंतिम सांसें गिन रहे पुलों पर रफ्तार भर रही जिंदगी

Mon, 15 Jul 2024 03:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Life is gaining momentum on the bridges that are counting their last breaths.
उन्नाव। जनपद में 22 पुल ऐसे हैं जिनको बने 50 साल से अधिक का समय हो चुका है। इनमें दीर्घ व लघु पुल शामिल हैं। इन पुलों में कई संकरे हैं तो कुछ जर्जर हालत में भी हैं। अंतिम सांसें गिन रहे इन पुलों पर अभी भी लोग रफ्तार भर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी ने इन पुलों की सूची तैयार कराई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों गैर प्रांतों में पुल ढहने की घटनाओं का संज्ञान लेकर शासन ने प्रदेश में ऐसे सेतुओं की जांच कराकर सूची तैयार कराने के निर्देश दिए थे जो काफी पुराने हैं। प्रदेश सरकार के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने जनपद में पांच दशक से अधिक पुराने पुलों की पड़ताल कराई। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय व निर्माण खंड द्वारा कराई गई पड़ताल में ऐसे 22 पुल मिले, जिनको बने लंबा समय हो चुका है।
विज्ञापन

इनमें से पांच पुल ऐसे हैं जो काफी जर्जर हालत में पाए गए हैं। इनसे यातायात काफी जोखिम भरा है। कुछ में तो यातायात प्रतिबंधित भी करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। कुछ पुल पुराने समय के यातायात के आधार पर बने थे। वर्तमान में यातायात काफी बढ़ गया है। ऐसे में पुल को चौड़ा करने की भी आवश्यकता बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच मुख्य पुल और वर्तमान स्थिति
1-दोस्तीनगर शारदा नहर पर बना पुल : बिलग्राम-उन्नाव-प्रयागराज राज्यमार्ग पर शारदा नहर पर दोस्तीनगर में लघु पुल बना है। वर्तमान में यह मार्ग कई जनपदों के आवागमन का मुख्य रास्ता है। जिस कारण इस पर वाहनों की संख्या काफी अधिक रहती है। कम चौड़ा होने के कारण अक्सर जाम रहता है। अफसरों ने इसे चौड़ा करने की संस्तुति की है।
2- बरबटपुर से राजेपुर पतारी संपर्क मार्ग पर शारदा नहर पर पुल-पीडब्ल्यूडी की जांच में इस लघु सेतु के तीनों स्पान में ब्रिक आर्च क्षतिग्रस्त मिले हैं। इंजीनियरों ने भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करने करने की रिपोर्ट दी है।
3- हिलौली के दिग्गजखेड़ा संपर्क मार्ग पर शारदा नहर पर बना पुल : हिलौली, भवानीगंज, पिपरी, जोरावरगंज से दिग्गजखेड़ा मार्ग पर शारदा नहर पर आरसीसी पुल बना है। कुछ स्थानों पर दरारेंं आ गई हैं। स्लैब जर्जर है। इस पर भी भारी वाहनों का आवागमन रोकने की तैयारी की जा रही है।
4- मंगतखेड़ा, कांथा, सोहरामऊ मार्ग पर बना पुल : पुरवा तहसील क्षेत्र के मंगतखेड़ा, कांथा, सोहरामऊ मार्ग पर किलोमीटर 13 पर शारदा नहर पर बना यह पुल भी 50 साल पुराना है। वर्तमान में इसकी आरसीसी स्लैब में दरारें आ गई हैं। इसकी मरम्मत की आवश्यकता बताई गई है।
5- कालूखेड़ा कांथा मुसन्ना मार्ग पर बना पुल : पुरवा के ही कालूखेड़ा, कांथा मार्ग पर किलोमीटर 20 पर शारदा नहर पर बने पुल की हालत खराब है। कुछ स्थानों पर दरारें दिखने लगी हैं। इससे पुल मरम्मत के इंतजार में है।


कोट-----------
शासन के निर्देश पर 50 साल से अधिक पुराने पुलों की सूची तैयार कराई है। कुछ सही हैं तो कई जर्जर हो गए हैं। इंजीनियरों द्वारा की गई जांच में मरम्मत व आवागमन रोकने की संस्तुति की गई है। सूची शासन को भेज दी गई है।
- हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed