फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Less jewelry is denied by the girl's marriage

कम गहने देख लड़की का शादी से इनकार

Sun, 30 Apr 2017 12:14 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Sun, 30 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Less jewelry is denied by the girl's marriage
शादी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चढ़ावे में मनमाफिक गहने न देखकर लड़की पक्ष के लोगों का मूड बिगड़ गया। रातभर मान मनौव्वल का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी। लड़की ने भी शादी करने से इंकार कर दिया। आखिर में बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई। सुबह दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और पुलिस के सामने लेन-देन वापस करने का फैसला हुआ।

कोतवाली के एक गांव में शुक्रवार रात बारात हुई थी। बारात असोहा थानाक्षेत्र के कांथा गांव से आई थी। बारात समय से जनवासे पहुंच गई। कन्या पक्ष ने बारातियों का स्वागत किया। द्वारचार की रस्म खत्म होते ही वर पक्ष के रूखे व्यवहार व चढ़ाव में आए गहनों को लेकर कन्या पक्ष नाराज हो गया। बताया जाता है कि वर पक्ष के लोग चढ़ाव में तय से कम आभूषण लाए थे। इसका कन्या पक्ष के लोगों ने विरोध किया। काफी देर तक विवाद होता रहा।
विज्ञापन


आखिर में बात इतनी बढ़ गई कि लड़की ने ही विवाह से इंकार कर दिया। इसके बाद मान मनौव्वल का दौर शुरू हुआ जो रातभर चलता रहा। घंटों की इस मशक्कत का भी कन्या पर कोई असर नहीं पड़ा। आखिर में बारात बिना दुल्हन के ही लौटने को तैयार हुई। शनिवार को दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचे। दोपहर बाद गांव के संभ्रांत लोगों के बीच दोनों पक्षों के बीच लेनदेन का विवाद निपटाया गया और इसके बाद बारात बिना दुल्हन लिए ही बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed