फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lekhpal threatened to kill, report filed on eight

Unnao News: लेखपाल को जान से मारने की धमकी, आठ पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 17 Jun 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 17 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal threatened to kill, report filed on eight
बांगरमऊ। क्षेत्र के ग्राम जमुनिहा बंगर के अलग-अलग गाटा संख्या की सरकारी जमीन पर महिला सहित सात लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। लेखपाल ने जमीन खाली करने को कहा तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्रामसभा जमुनिहा बंगर में गाटा संख्या 606 और 610 सरकारी अभिलेखों में बंजर में दर्ज हैं। इस जमीन पर गांव के ही रामशंकर और उसके भाई श्रवण ने मकान और चहारदीवारी बनाकर कब्जा कर लिया। वहीं गाटा संख्या 603 ऊसर में दर्ज है। इस जमीन पर जमुनिहा बंगर निवासी राजेश्वरी और उनके बेटे मुकेश शिवकुमार, राजकुमार और बबलू ने चोरी छुपे पक्की छत डालकर कब्जा कर लिया। लेखपाल प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और अवैध कब्जा हटाने को कहा तो कब्जेदारों ने उन्हें घेर लिया और अपशब्द करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान राजेश्वरी की बेटी बबली ने लेखपाल पर ईंट से हमला करने की कोशिश की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि लेखपाल तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, हमले के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed