फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एक मत से जीतकर आनंद बने महामंत्री

Fri, 21 Aug 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-34- मतगणना के बाद समर्थकों के साथ विजयी मुद्रा में महामंत्री बने आनंद सिंह ‘बूटा’’। संवाद
उन्नाव। बार एसोसिएशन की वार्षिक कार्यकारिणी 2026-2027 के महामंत्री पद दो प्रतिद्वंद्वियों के समान मत होने पर हंगामे के बाद बृहस्पतिवार को दोबारा मतगणना हुई। आनंद सिंह ‘बूटा’ ने एक मत से निकटतम प्रतिद्वंद्वी राहुल यादव को हराया। दोनों के समर्थकों में तनाव को देखते हुए कचहरी परिसर में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

उन्नाव बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे मतपत्रों की गिनती शुरू हुई। इसमें महामंत्री पद के लिए आनंद सिंह ‘बूटा’ और राहुल यादव के बीच कांटे की टक्कर रही। अंतिम चक्र में मतगणना के बाद एल्डर कमेटी ने दोनों को बराबर वोट मिलने की जानकारी देते हुए नतीजा ड्रा होने की घोषणा की तो हंगामा हो गया। दोनों के समर्थक सामने आ गए। मामला तूल पकड़ता देखकर चुनाव अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दोबारा मतगणना कराने का आश्वासन दिया।इसके बाद समर्थक शांत हुए।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे महामंत्री पद पर दोबारा मतगणना शुरू हुई। पहले चक्र में आनंद सिंह को 18, राहुल यादव को 31 मत मिले और एक मत अवैध घोषित किया गया। दसवें चक्र तक चली मतगणना में राहुल यादव ने दो मतों से बढ़त बरकरार रखी। हालांकि 11वें चक्र में आनंद सिंह बूटा ने एक वोट से बढ़त हासिल कर ली। 12 वें और 13 वें राउंड में राहुल यादव सात मतों से आगे रहे। 14वें चक्र में आनंद सिंह 34 मत पाकर राहुल से पांच मतों से आगे निकल गए। अंतिम चक्र की मतगणना में आनंद सिंह तीन मत पाकर 408 व राहुल सात मत पाकर 407 पर पहुंच गए। दोपहर 3.30 बजे एल्डर कमेटी ने आनंद यादव को विजेता घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वकीलों के अलावा अन्य को किया बाहर
मतगणना के दौरान बार एसोसिएशन परिसर में दोनों पक्षों से कई ऐसे लोग मौजूद थे जो अधिवक्ता नहीं थे। इसकी जानकारी मिलने पर चुनाव अधिकारी ने घोषणा कर अधिवक्ताओं के अलावा परिसर में मौजूद अन्य लोगों से बाहर जाने की अपील की। इसके बावजूद कई लोग बाहर नहीं गए। इसके बाद अधिवक्ताओं के अलावा अन्य को बाहर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed