फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Leather industry is being affected by the complexities of GST

जीएसटी की जटिलताओं से प्रभावित हो रहा चर्म उद्योग

Wed, 25 Sep 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Leather industry is being affected by the complexities of GST
बंथर स्थित केएलसी कांप्लेक्स में बैठक को संबोधित करते मुख्तारुल अमीन। - फोटो : UNNAO
अचलगंज (उन्नाव)। उद्यमियों की शिकायतों का निस्तारण करने के लिए मंगलवार को भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय की सचिव निधिमणि त्रिपाठी ने बंथर स्थित केएलसी कांपलेक्स में उद्यमियों के साथ बैठक की। इस दौरान उद्यमियों ने जीएसटी रिटर्न में आ रही खामियों को सचिव के सामने रखा। बताया कि तमाम कवायदों के बाद भी जीएसटी रिटर्न की व्यवस्था आसान नहीं हो पाई है। उद्यमियों को समय से रिटर्न नहीं मिल पा रहा है। इससे चर्म उद्योग प्रभावित हो रहा है। सचिव ने सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जीएसटी व्यवस्था लागू होने के बाद से उद्यमियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उद्यमियों के अभी भी करोड़ों रुपयेफंसे हुए है। मंगलवार को जब सचिव उद्यमियों से मिलीं को उन्होंने शिकायतों का पिटारा खोल दिया। उद्यमी मो. नफ ीस ने कहा कि 18 प्रतिशत जीएसटी देने के बाद तैयार माल पर पांच प्रतिशत रिटर्न मिलता है। यह अंतर उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाता है। उद्यमी नवीन सिंह ने कहा कि कस्टम विभाग में सिस्टम में सब कुछ कंप्यूटराइज्ड होने की वजह से दिक्कतें आ रही है। अधिकांश उद्यमियों का कहना था कि यदि वह रिटर्न दाखिल करने में देरी करते हैं तो उन पर पेनाल्टी लगाई जाती है। हालांकि जब उन्हें समय से रिटर्न नहीं मिलता तब उन्हें कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलता।
विज्ञापन

लेदर एक्सपोर्ट के पूर्व चेयरमैन मुख्तारुल अमीन ने कहा कि वह हर साल 5 हजार करोड़ से अधिक का एक्सपोर्ट करते हैं हालांकि जीएसटी की जटिलता मुश्किलें पैदा कर रही है। सचिव निधि मणि त्रिपाठी ने सभी की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। बैठक में लेदर एक्सपोर्ट के डायरेक्टर आर सेल्वम, पूर्व चैयरमैन मुख्तारुल अमीन, आरके जालान, कस्टम विभाग के डिप्टी कमिश्नर सीएन मिश्र, पल्लवी दुबे, यूपी कामर्शियल टैक्स विभाग के ज्वॉइंट कमिश्नर के एन मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed