फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lawyers' uproar in protest against the working style of the police

पुलिस कार्यशैली के विरोध में वकीलों का हंगामा

Thu, 02 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' uproar in protest against the working style of the police
हसनगंज। मारपीट के मामले में आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश न करने पर पुलिस की कार्यशैली के विरोध में वकीलों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के समदपुर भावा गांव निवासी लकी सिंह की तीन दिन पूर्व हरौनी समसुद्दीनपुर निवासी सुमित से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। लकी ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। बुधवार को सुमित को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई। मेडिकल के लिए उसे सीएचसी ले जाया गया। शाम सात बजे तक आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश नहीं किया गया। वकील रोहित का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को थाने में बैठा लिया और उसकी चालानी रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट ले गए। वकील ने चालानी रिपोर्ट के साथ आरोपी को कोर्ट न लाने पर हंगामा शुरू कर दिया। वकील ने हसनगंज बार एसोसिएशन के महामंत्री राजीव सिंह समेत 50 अधिवक्ताओं को बुलाकर एसडीएम कोर्ट में पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। वकीलों को आक्रोशित देख पुलिस ने आरोपी सुमित को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रक्रिया नियम के अनुरूप है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed