फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lanka cannot be burnt without Vibhishan, some snakes in the sleeves are growing in India itself: Sakshi Maharaj

बिना विभीषण के लंका दहन नहीं होती, कुछ आस्तीन के सांप हिंदुस्तान में ही पल रहे : साक्षी महाराज

Wed, 23 Apr 2025 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lanka cannot be burnt without Vibhishan, some snakes in the sleeves are growing in India itself: Sakshi Maharaj
उन्नाव। पहलगाम हमले को लेकर सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने जोरदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आखिर हिंदू कब तक मारा जाएगा। अब हिंदुओं को अपनी रक्षा के लिए हथियार उठाने पर मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि इस हमले में देश के भीतर बैठे षड्यंत्रकारी भी शामिल हो सकते हैं। सांसद ने दो टूक कहा कि बिना विभीषण के लंका दहन नहीं होती। कुछ आस्तीन के सांप हिंदुस्तान में ही पल रहे हैं। ये वही लोग हैं जो देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि जिस तरह पुलवामा का सटीक जवाब दिया गया था, वैसे ही पहलगाम हमले का भी जवाब मिलेगा। जिन्होंने यह कार्य किया है, उन्हें ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि उनके आका भी याद रखेंगे। साक्षी महाराज ने कहा कि यह हमला एक सोची-समझी साजिश है। देश में हिंदू-मुसलमान के बीच दंगा कराने की योजना हो सकती है। देश में कुछ लोग हैं जो हिंदुस्तान में रहते हैं, लेकिन विदेशी ताकतों का एजेंडा चलाते हैं।भारत में शांति कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। कहा कि हिंदू केवल मरने के लिए नहीं है। अब सहनशीलता की सीमा पार हो चुकी है। उसे अपनी रक्षा के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed