फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Land barrier removed, construction of incomplete highway road started

Unnao News: दूर हुई जमीन की बाधा, बनने लगी अधूरी पड़ी हाईवे की सड़क

Sat, 28 Sep 2024 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Land barrier removed, construction of incomplete highway road started
- उन्नाव-लालगंज हाईवे पर यातायात चालू होने के छह महीने बाद बनी एक किलोमीटर सड़क
विज्ञापन

- गदनखेड़ा में आड़े आ रहा मंदिर शिफ्ट करने के बाद पीएनसी ने शुरू कराया सड़क निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे पर एक किमी हिस्से में सड़क निर्माण पूरा न होने से गदनखेड़ा बाईपास चौराहा की तरफ यातायात प्रभावित था। यहां कुछ भवन और एक मंदिर सड़क बनाने में बाधक बना था। दूसरी जगह नया मंदिर बनाने के बाद निर्माण एजेंसी ने पुराने मंदिर को हटाकर सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है।
वर्ष 2021 से निर्माणाधीन उन्नाव-लालगंज हाईवे के लिए एनएचएआई ने फोर लेन सड़क और नवीनीकरण पर 1600 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 65.800 किमी लंबे इस हाईवे को लखनऊ-कानपुर हाईवे की तरफ (गदनखेड़ा चौराहा की तरफ) एक छोटा मंदिर होने से करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण अटक गया था।
विज्ञापन

खास बात यह है कि हाईवे का निर्माण पूरा होने से पहले ही एनएचएआई ने फरवरी 2024 से इस हाईवे पर टोल टैक्स की वसूली शुरू करा दी थी। हालांकि पिछले महीने भूमि अधिग्रहण और मंदिर का मसला हल होने के बाद अब सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
जमीन अधिग्रहण में कुछ देर होने से गदनखेड़ा बाईपास चौराहा की तरफ सर्विस रोड बनने में देरी हुई है। स्थानीय लोगों की सहमति पर यहां बने एक मंदिर को पास में ही दूसरा मंदिर बनावकर मूर्तियों को वहां स्थापित कराया जा रहा है। अधूरी पड़ी सर्विस रोड का काम अंतिम चरण में है। लोगों को अब समस्या नहीं होगी। - एनके सिंह, प्रोजेक्ट हेड, निर्माण एजेंसी पीएनसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed