{"_id":"6887c4031e58d9faeb02a704","slug":"lakhs-stolen-from-the-house-of-two-farmers-unnao-news-c-221-1-uno1001-134659-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दो किसानों के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दो किसानों के घर से लाखों की चोरी
Tue, 29 Jul 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 3
-पीड़ितों के अनुसार 25 हजार रुपये और 20 लाख के जेवर हुए चोरी
-पीड़ित ने दी तहरीर, पुलिस ने जल्द खुलासे की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
बीघापुर। सैदपुर गांव में चोरों ने रविवार रात दो किसानों के घर में पीछे की दीवार के सहारे दाखिल हुए चोरों ने रुपये और जेवर सहित लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ितों के अनुसार कमरों और बक्सों के ताले तोड़कर 25 हजार रुपये और 20 लाख कीमत के जेवर चोरी हुए हैं। पुलिस ने किसी जानकार पर आशंका जताते हुए, जल्द खुलासे की बात कही है।
बीघापुर कोतवाली के सैदपुर गांव निवासी किसान धर्मेंद्र सिंह और उनके पड़ोसी के आमने-सामने मकान हैं। धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार रात वह परिवार सहित कमरे में सो रहे थे। रात तीन बजे लघुशंका के लिए उठे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। पड़ोसी अन्नू को फोन करके बुलाया और दरवाजा खुलवाया। देखा तो कमरों के ताले टूटे थे और सारा सामान बिखरा था। धर्मेंद्र के अनुसार अलमारी और बक्सों में रखे 15 लाख कीमत के जेवर और 10 हजार रुपये चोरी हो गए। पड़ोसी देवेंद्र सिंह के घर से भी 15 हजार रुपये और पांच लाख कीमत के जेवर चोरी हुए हैं।
कोतवाल राजपाल ने बताया कि दोनों पीड़ितों ने चोरी की तहरीर दी है। लालकुआं चौकी इंचार्ज जांच कर रहे हैं। जिस अंदाज में चोरी हुई है उसमें किसी ऐसे जानकार का हाथ होने का अनुमान है जो पहले घर आता रहा है।
विज्ञापन
पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं पर नजर
बीघापुर कोतवाली की लालकुआं चौकी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। 20 जुलाई की रात चोरों ने घाटमपुर चौराहे के पास किराना व्यापारी रामसजीवन की दुकान में पीछे की ओर लगा शटर तोड़कर उसमें रखा 50 हजार कैश और इतनी ही कीमत का माल चोरी कर ले गए थे। इसके पहले घाटमपुर चौराहे के पास संचालित ओमप्रकाश शर्मा के फर्नीचर की दुकान में लगे जेनरेटर से चोर अल्टरनेटर चुरा ले गए थे। लगातार चोरी होने से लोगों में दहशत फैली हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में घटना होने पर लालकुआं चौकी इंचार्ज को फोन मिलाया जाता है तो वह बंद रहता है।