फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lack of millions of fire in the house and shop

मकान व दुकान में आग से लाखों का नुकसान

Sun, 21 Jan 2018 11:47 PM IST
unnao
unnao Updated Sun, 21 Jan 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Lack of millions of fire in the house and shop
आग लगने से जला मकान व गृहस्थी दिखाती पीड़ित महिला। - फोटो : amarujala
बीघापुर/मौरावां। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। तीन बकरियां जल गईं। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। मौरावां में आग से जली दुकान के मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन



बीघापुर के गांव कटरा के मजरे पंचमखेड़ा निवासी खुशीराम के घर में विद्युत तारों की स्पार्किंग से आग लग गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, लपटें तेज हो गईं। इससे परिजन घर से बाहर की ओर भागने लगे। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


लगभग दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग से घर में रखी 35 हजार की नगदी समेत गृहस्थी का सामान व तीन बकरियां जल गईं। आग से लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौरावां प्रतिनिधि के अनुसार टोपरा गांव निवासी किशोर कुमार पुत्र शिव सेवक कुशवाहा की असगरगंज चौराहे पर कपड़े सिलने की दुकान है। रात में संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में आग लग गई। आग से गोलक में रखी साठ हजार की नगदी समेत सिले व गैर सिले कपड़े जल गए।

आग से लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हो गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed