{"_id":"606f4d488ebc3ed83026d6e9","slug":"kuldeep-sengar-kand-rape-victims-uncle-hearing-postponed-due-to-closure-of-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप सेंगर कांड: न्यायालय बंद होने से टली दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की पेशी, कई मुकदमे हैं विचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप सेंगर कांड: न्यायालय बंद होने से टली दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की पेशी, कई मुकदमे हैं विचाराधीन
Fri, 09 Apr 2021 12:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता का चाचा (सफेद कपड़ों में)
- फोटो : अमर उजाला
कुलदीप सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की विभिन्न मुकदमों में पेशी गुरुवार को न्यायालय बंद होने से टल गई। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के खिलाफ हत्या के प्रयास, न्यायिक अभिलेखों से छेड़छाड़, झूठी सूचना देकर सीबीआई के गवाह का कब्र से शव निकलवाने सहित अन्य मुकदमे विचाराधीन हैं।
एडीजे-तृतीय न्यायालय में हत्या के प्रयास और अन्य अदालतों में मुकदमे विचाराधीन हैं। पीड़िता का चाचा इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। तीन न्यायाधीशों व कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने से गुरुवार को न्यायालय बंद था। इससे मुकदमों की सुनवाई टल गई।
अधिवक्ता कृपाशंकर सिंह ने बताया कि न्याय विभाग के पोर्टल से अगली तारीख की जानकारी प्राप्त कर मुवक्किल को सूचना भेजी जाएगी। गुरुवार को प्रस्तावित रही पेशी तारीखों पर जिला जज माउज बिन आसिम की ओर से सभी न्यायिक अधिकारियों को अगली तारीख तय कर विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश बुधवार को जारी किए गए थे।