फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Kuldeep Sengar case, Unnao misdeed case victim released video

उन्नाव दुष्कर्म कांड: भाजपा ने 17 घंटे में काटा अरुण सिंह का टिकट, पूर्व एमएलसी की पत्नी शकुन सिंह बनी प्रत्याशी

Thu, 24 Jun 2021 02:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Jun 2021 02:14 PM IST
सार

उन्नाव दुष्कर्म कांड के आरोपी अरुण सिंह को उन्नाव से भाजपा का जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दुष्कर्म पीड़िता ने वीडियो जारी कर टिकट काटने की मांग की थी।

विज्ञापन
Kuldeep Sengar case, Unnao misdeed case victim released video
दुष्कर्म कांड की पीड़िता ने जारी किया वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिला पंचायत चुनाव में सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी को सदस्य पद का टिकट देने में हुई फजीहत से भी भाजपा ने सबक नहीं लिया और अब अध्यक्ष के लिए कुलदीप सेंगर के ही खास एवं दुष्कर्म व हत्या के मामले में चर्चित रहे अरुण सिंह को प्रत्याशी बना दिया।
विज्ञापन


जिसपर दुष्कर्म पीड़िता द्वारा एक वीडियो में उठाए गए सवाल के बाद भाजपा को अरुण सिंह का टिकट निरस्त करना पड़ा। अब पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह की पत्नी शकुन सिंह को प्रत्याशी बनाया है।  भाजपा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए खींचतान चल रही थी।
विज्ञापन


बुधवार की देर रात भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने नवाबगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। इसपर दुष्कर्म पीड़िता ने बृहस्पतिवार की सुबह भाजपा की नीयत और फैसले पर सवाल उठाए तो मामला सुर्खियों में आ गया। दुष्कर्म पीड़िता ने इस बारे में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया। फजीहत हुई तो भाजपा ने एक बार फिर यू टर्न लिया और शाम चार बजे भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने पत्र जारी कर अरुण सिंह का टिकट निरस्त करते हुए श्रीमती शकुन सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed