{"_id":"5ef0fc338ebc3e42ba5635d8","slug":"kovid-help-desk-set-up-in-collectorate-unnao-news-knp567022742","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में स्थापित की गई कोविड हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में स्थापित की गई कोविड हेल्प डेस्क
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में कोविड़ हेल्प डेस्क पर लोगों की थर्मल स्क्रनिंग करते कर्मचारी।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। डीएम रवींद्र कुमार ने कलक्ट्रेट कार्यालय में कोविड हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इस दौरान कई लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से कलक्ट्रेट में कोविड हेल्प डेस्क खोली गई है। डीएम ने बताया कि जिला, तहसील, ब्लॉक व अन्य कार्यालयों मेें हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। जिसमें कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक पोस्टर लगाकर एक कर्मचारी अथवा होमगार्ड बैठेगा। वह कर्मचारी सभी आने वाले लोगों का नाम, पता व मोबाइल नंबर नोट करेगा। वहीं पर सैनिटाइजर और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा निर्मित मास्क रखा जाएगा। इच्छुक व्यक्ति पांच रुपये प्रति मास्क की धनराशि देकर खरीदारी कर सकेगा। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग के लिए थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर भी रखा जाएगा।
कार्यालयों में ध्वनि विस्तारक यंत्र भी लगाया जाएगा। जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकने के उपाय बताए जाएंगे। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि सभी सोशल डिस्टेंसिंग के तहत दो गज की दूरी का पालन करें। फेस कवर/मास्क लगाएं। सैनिटाइजर/साबुन से हाथ धोएं तथा आरोग्य सेतु व आयुष सुरक्षा कवच एप का प्रयोग करें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक राकेश गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल, हेल्प डेस्क पर तैनात किए गए होमगार्ड दुर्गा प्रसाद मिश्रा व सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।