फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Kotedar snatches food grains from 33 needy families, FIR registered

Unnao News: कोटेदार डकार गया 33 जरूरतमंद परिवारों का खाद्यान्न, एफआईआर दर्ज

Mon, 02 Oct 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kotedar snatches food grains from 33 needy families, FIR registered
हसनगंज। कोटेदार ने पात्र गृहस्थी 33 कार्ड धारकों से ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं दिया। पीड़ितों ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक ने जांच की, जिसके बाद मामला सामने आया। एसडीएम के निर्देश पर कोटेदार के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अमोइया गांव निवासी हीरालाल, ममता, रजनू, शिवसिंह, दीपक अवस्थी, रामबाबू, पुत्ती, असर्फी, संजय, बेचेलाल व चंदन सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने 22 सितंबर को एसडीएम नवीनचंद्र को प्रार्थनापत्र दिया था और बताया था कि गांव के कोटेदार मोहित सिंह ने 33 पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों से ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगवा लिया लेकिन राशन नहीं दिया। राशन मांगने पर गाली देकर भगा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार से मामले की जांच कराई। 25 सितंबर को पूर्ति निरीक्षक ने जांच की तो दुकान बंद मिली। इस दौरान उन्होंने 33 ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। जिसमें राशन न देने की पुष्टि हुई। मौके पर कोटेदार ई-पॉश मशीन, वितरण अभिलेख, खाद्यान्न, स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखा पाए। पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट के बाद एसडीएम के निर्देश पर कोटेदार पर धोखाधड़ी जालसाजी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल राजेश सिंह ने बताया की पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार की तहरीर पर कोटेदार मोहित सिंह पर धोखाधड़ी, जालसाजी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed