{"_id":"4798ec298ceae1290d06863859cb4deb","slug":"kofta-rice-comprised-in-the-order-of-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोफ्ता चावल में सिमटा दिया सीएम का आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोफ्ता चावल में सिमटा दिया सीएम का आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 16 Jul 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। प्राथमिक विद्यालय में प्रति बच्चे के हिसाब से 3.59 रुपये व उच्च प्राथमिक विद्यालय में 5.38 रुपये कनवर्जन कास्ट शासन की ओर से भेजी जा रही है। जबकि बच्चों को दो सौ एमएल दूध बटवाने में ही केवल आठ रुपये का खर्च आता है। उस पर कोफ्ता चावल अलग से बनवाना पड़ता है।
विज्ञापन
ऐसे में कनवर्जन कास्ट न होने से ग्राम प्रधानों को भी दिक्कतें आ रही हैं। एमडीएम प्रभारी रामजी ने बताया कि जो बच्चों को खीर दी जाती थी उसी कनवर्जन कास्ट में दूध बच्चों को दिया जाना है। शासन की ओर से मिले निर्देशों के अनुसार दूध स्थानीय स्तर से खरीदा जाए।
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में तीन लाख बच्चों का नामांकन है। इसमें 2039 प्राथमिक विद्यालय में 2 लाख चालीस हजार व उच्च प्राथमिक विद्यालय में साठ हजार बच्चों का नामांकन है। इसके लिए दो सौ मिली लीटर दूध के हिसाब से तीन लाख बच्चों पर साठ हजार लीटर दूध प्रत्येक बुधवार को चाहिए। दूध न उपलब्ध हो पाने के कारण ही शासन ने एमडीएम में खीर बंद कर दी थी। अब केवल दूध का ही वितरण किया जाना है।
विज्ञापन