फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   kishan

पीसीएफ के केंद्रों पर धान खरीद नहीं

Wed, 03 Nov 2021 07:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
kishan
एफसीआई के सफीपुर में खुले केंद्र पर हो रही धान खरीद का जायजा लेते एडीएम नरेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। विपणन व एफसीआई के केंद्रों पर धान खरीद शुरू हो गई लेकिन पीसीएफ पर अभी भी सन्नाटा ही पसरा हुआ है। सचिवों के कार्य बहिष्कार पर होने के कारण पीसीएफ के 23 केंद्रों पर खरीद नहीं हो पा रही है। बुधवार को आठ किसानों से 173 क्विंटल की धान खरीद की गई।
विज्ञापन

बुधवार को विपणन शाखा के बांगरमऊ मंडी व नवाबगंज केंद्रों पर खरीद की बोहनी हो गई। एफसीआई के सफीपुर में खुले केंद्र पर धान खरीदा गया। एडीएम नरेंद्र सिंह ने इस केंद्र पर पहुंचकर खरीद की व्यवस्था देखी। पीसीएफ के 23 केंद्रों पर अभी भी खरीद शुरू नहीं हो सकी है। इस बार जिला प्रशासन ने खरीद के लिए तीन संस्थाओं को नामित किया है। इसमें विपणन शाखा के 9 और एफसीआई का एक केंद्र खोला गया है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा केंद्र पीसीएफ के 23 हैं लेकिन इनमें से किसी में भी खरीद शुरू नहीं हो सकी है। इससे इन केंद्रों से जुडे़ किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम मिश्रा ने बताया कि विपणन व एफसीआई केंद्र पर खरीद शुरू हो चुकी है। पीसीएफ के समितियों में खुले केंद्रों के सचिव कार्यबहिष्कार पर हैं। इस कारण उनके केंद्रों पर अभी खरीद शुरू नहीं हुई है। उधर, सहायक निबंधक सहकारिता वीरेंद्र बाबू दीक्षित ने बताया कि अभी सचिवों का कार्य बहिष्कार समाप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed