फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Killing of the youth, the face Silbtte wrack

युवक की हत्या, सिलबट्टे से चेहरा कूंचा

Wed, 07 Sep 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 07 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Killing of the youth, the face Silbtte wrack
घटनास्थल पर परिजनों से जानकारी लेतीं एसपी नेहा पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली के पतारी गांव के मजरा कुबेरखेड़ा गांव निवासी प्रह्लाद (35) पुत्र राजाराम चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसने खेत में मक्का की फसल बोई थी। फसल को जानवरों से बचाने के लिए प्रह्लाद खेत में मचान बनाकर देर रात तक वहीं रुकता था। सोमवार शाम को वह खेत पर जाने के लिए घर से निकला। रात 11 बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजन खेत पर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां इन्हें प्रह्लाद नहीं मिला। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। पूरी रात परिजन प्रह्लाद को तलाश करते रहे। इन्हें सफलता नहीं मिली।  मंगलवार की दोपहर ग्रामीणों ने गांव के अंबिका प्रसाद के खेत में प्रह्लाद का क्षत-विक्षत शव देखा। शव के पास ही एक खून से सना सिलबट्टा और एक बांस पड़ा था।
विज्ञापन


प्रह्लाद के गले में निशान देखकर ग्रामीण गला दबाकर हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए सिलबट्टे से चेहरा कुचले जाने की आशंका जता रहे हैं। प्रह्लाद की हत्या की जानकारी होते ही सनसनी मच गई। घटना स्थल पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। बेटे का शव देख मां रामकली व पत्नी संध्या रो-रोकर बेहोश होती रहीं। अन्य परिजनों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 सूचना पर सुतियातारा चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इस पर कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय व सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने हत्या के कारणों को जानने के लिए परिजनों व ग्रामीणों से अलग-अलग बात की। करीब तीन बजे एसपी नेहा पांडेय भी मौके पर पहुंचीं।

घटनास्थल का निरीक्षण कर उन्होंने कोतवाली प्रभारी को जल्द खुलासे के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच में कई अहम क्लू मिले हैं। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।


लकड़ी के टाल के पास ठिठका खोजी कुत्ता
घटना में सुराग तलाशने के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। एक्सपर्ट ने घटनास्थल से कई निशान लिए। खोजी कुत्ता घटनास्थल पर पहुंचा और कुछ देर सूंघने के बाद गांव की ओर भागा। पुलिस के अनुसार खोजी कुत्ता गांव में लकड़ी के टाल के पास जाकर ठिठक कर रुक गया। पुलिस ने टाल के आसपास रह रहे लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। यहां भी खोजी कुत्ता पुलिस के  लिए मददगार साबित नहीं हो सका।  

इंसेट
सुनियोजित तरीके से की गई हत्या
घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के खेत के पास बने मचान के पास शराब की खाली बोतलें, प्लास्टिक के गिलास व पानी की शीशी पड़ी देखी। सीओ रामअर्ज ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देने की बात कही है। उनका अंदेशा है कि प्रह्लाद के किसी नजदीकी ने पहले उसे शराब पिलाई फिर गला दबाकर हत्या के बाद चेहरे को सिलबट्टे से कूंच दिया।

इंसेट
पुलिस को आशनाई में हत्या का अंदेशा
शहर कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने आशनाई के चलते हत्या का अंदेशा जताया है। उन्होंने हत्यारे को प्रह्लाद का मित्र बताते हुए जल्द घटना के खुलासे की बात कही है। उन्होंने बताया कि मृतक का मोबाइल भी लापता है। मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। एसओ ने 24 घंटे के अंदर वारदात का खुलासा करने की बात कही है।


इंसेट
कैसे पलेंगी तीन मासूम बेटियां
प्रह्लाद अपनी पत्नी संध्या व बेटी खुशी, खुशबू और गुड्डन के साथ सुखी जीवन जी रहा था। मंगलवार को प्रह्लाद की हत्या की खबर से घर में कोहराम मच गया। पत्नी संध्या शव देखते ही बेसुध हो गिर गईं । संध्या को पति की मौत के बाद बेटियों की परवरिश की चिंता सताए जा रही थी। तीनों मासूम बेटियों को कलेजे से लगाकर वह फूट-फूटकर रो पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed