खांदी कटी, फसल जलमग्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान रबी की प्रमुख फसल गेहूं, सरसों व आम को नुकसान होने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कटी खांदी को बांध दिया है।
रसूलाबाद माइनर की खांदी कटने से मबईब्रम्हनान गांव के उस्मान, अबरार, छोटेलाल, बुद्धी लाल, प्यारे, राम प्रकाश, विकास, दीपक, मुकेश, भोले, सतेंद्र, श्रीराम आदि दर्जनों किसानों की फसल पानी में पूरी तरह से डूब गई है।
किसानों ने बताया कि खांदी को बांध दिया है। बागों में पानी भरने से बौर कम आने की संभावना है। इससे उन लोगों को हजारों रुपये का नुकसान होगा। सूचना के बावजूद सिंचाई विभाग का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा है।
किसानों ने बताया कि अभी सूखे से हुए नुकसान से उबर भी नहीं पाए थे कि खांदी ने सब बर्बाद कर दिया। रबी की फसलों पर माइनर की आफत आ गई है। इस पानी को सूखने में कई दिन लग जाएंगे। जब तक पानी सूखेगा तब तक फसल नष्ट हो जाएगी।
हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, सराय मलकादिम गांव के पास कटी हसनगंज रजबहा की खांदी को रविवार को बंधवाया गया।
ग्रामीणों की मानें तो तीसरी बार खांदी कटी है, जिससे किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर रविवार को नहर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और खांदी बंधवाई। इसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली।