{"_id":"f4c8d5f7980534c0d813e68037b53179","slug":"khaki-uniformed-miscreants-looted-two-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी वर्दीधारी बदमाशों ने दो को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी वर्दीधारी बदमाशों ने दो को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
Updated Sat, 12 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर शुक्रवार सुबह पुलिस की वर्दी पहने दो बाइक सवार बदमाशों ने दो व्यापारियों से 23 हजार रुपये लूट लिए। दोनों व्यापारी लखनऊ जाने के लिए हाइवे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। पीड़ितों ने अजगैन थाने में सूचना दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
अजगैन थानाक्षेत्र के बशीरतगंज गांव निवासी बांकेलाल और आनंद बशीरतगंज में मंडी में फल और सब्जी बेचने का काम करते हैं। बांकेलाल के मुताबिक वह सुबह आनंद के साथ करीब साढ़े छह 6:30 बजे बशीरतगंज नहर पुलिया के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी अजगैन की ओर से दो बाइक सवार आकर रुके।
विज्ञापन
दोनों युवक पुलिस की वर्दी पहने थे। पीड़ितों के मुताबिक बाइक चला रहे खाकी वर्दीधारी ने दूसरे से कहा कि देखो लुटेरे। पीड़ितों के मुताबिक खुद के लिए लुटेरा शब्द सुनकर वह घबरा गए। इसी बीच दोनों ने उन्हें पकड़ लिया और तलाशी लेने लगे।
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारियों के मुताबिक सिपाही की वर्दी पहने युवकों ने उन दोनों की जेब में रखे रुपये निकाल लिए। उनके मुताबिक उन दोनों के पास 23 हजार रुपये थे। घबराकर वह दोनों घर लौट गए।
परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोपहर को वह थाने पहुंचे तो पुलिस ने झूठ बोलने की बात कहकर उल्टे उनके खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज नहीं की है।