फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Khaki hard in lockdown, too

लॉकडाउन में खाकी सख्त भी, हमदर्द भी

Thu, 02 Apr 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Khaki hard in lockdown, too
उन्नाव के बड़ा चौराहा पर लॉकडाउन के दौरान दिव्यांग की मदद करते पुलिस कर्मी व होमगार्ड। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए दिन-रात मुस्तैद पुलिस बेवजह घूम रहे लोगों के साथ सख्ती भी दिखा रही है। तो वहीं सैकड़ों किमी दूर से सफर करके आ रहे मुसाफिरों और गरीबों को लंच पैकेट देकर पेट भर रहे हैं तो वहीं बीमारों और बुजुर्गों की मदद भी कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर लॉकडाउन का पालन कराने की जिम्मेदारी पुलिस के हाथ है। दिन-रात सड़कों पर मुस्तैद रहकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों सख्ती से पेश आ रही है। आठ दिन में 1382 वाहनों का चालान और 94 वाहन सीज किए हैं। लॉकडाउन उल्लंघन करने पर 342 लोगों के खिलाफ 246 मुकदमे भी दर्ज किए हैं। वहीं, दूसरे प्रांतों व जिलों से आने वाले व रोज कमाने खाने वाले परिवारों को लंच पैकेट देकर पेट भी भर रही है। रास्ते में फंसे असहाय व बीमारों की भी मदद कर रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को शहर के मोहल्ला तालिब सरांय मोहल्ला निवासी बुजुर्ग मो. अकरम अपनी ट्राइसाइकिल से बड़ा चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेने आए थे। बड़ा चौराहा पर ट्राइसाइकिल का ब्रेक खराब हो गया। बुजुर्ग को परेशान देख वहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही रामकुमार यादव और होमगार्ड रामसेवक ने मदद कर ट्राइसाइकिल किनारे कर खुद ही ब्रेक ठीक करके उन्हें घर भेजा। वहीं, पुरवा के बैगांव निवासी दिव्यांग सोनू शुक्ला ने एसपी विक्रांतवीर को फोन करके बताया कि उसके पास राशन खत्म हो गया है। छोटे-छोटे बच्चे भूखे हैं। सूचना मिलते ही पुरवा कोतवाल केएन पांडेय सोनू के घर पहुंचे और आटा, चावल, सब्जी व अन्य राशन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed